श्वेतांबर और दिगंबर, दोनों ही पंथों के मुनि और साध्वियां दीक्षा लेने के बाद जीते कठोर जीवन

जैन साधुओं के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कई जैन मुनियों को आपने बिना वस्त्रों के भी देखा होगा. जबकि, कई जैन मुनि वस्त्र पहनते हैं. जो महिला जैन साध्वियां होती हैं, उनके लिए वस्त्रों को लेकर क्या नियम हैं आज हम आपको बताएंगे. जैन मुनि दो तरह के होते हैं. श्वेतांबर और दिगंबर. श्वेतांबर मुनि वस्त्र धारण करते हैं.

जबकि, दिगंबर जैन मुनि कभी भी वस्त्र नहीं पहनते.
दिगंबर जैन साध्वियों के लिए जो वस्त्र नियम हैं उनके मुताबिक- दिगंबर जैन साध्वियां अपने तन को बस सूती कपड़े से ढक सकती हैं. दिगंबर जैन संप्रदाय के अनुसार, संसार के सभी वस्त्र और सामग्री आसक्ति का कारण बनते हैं, जो मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग में बाधा उत्पन्न करते हैं. इसलिए, दिगंबर जैन साधु और साध्वियां नग्न रहते हैं, जिसे आकाशवस्त्र भी कहा जाता है.

जैन सम्प्रदाय में दिगंबर जैन मुनियों का जीवन बहुत ही कठिन होता है. वे कुछ नियमों का पालन बहुत ही कठोरता से करते हैं, जिनमें से कुछ पर तो आपको यकीन नहीं होगा. जैसे कि, सावधानी पूर्वक चार हाथ जमीन देखकर चलना, अपने दांतों को कभी नहीं मांजना, कपड़े धारण नहीं करना, दिन में एक ही बार भोजन करना, अपने सिर और दाढ़ी के बाल हाथों से उखाड़ना, स्नान नहीं करना, निन्दनीय व दूषित भाषाओं का त्याग करना, बिना दी हुई वास्तु को ग्रहण ना करना इत्यादि.

जानकारों के मुताबिक, एक जैन मुनि अपने साथ केवल 2 चीजें रखते हैं- पिच्छी (मोर की पंख से बनी हुई झाड़ू) और कमंडल. पिच्छी का प्रयोग वो बैठने-उठने और किसी भी प्रकार की क्रिया करने से पूर्व जीवो को बचाने के लिए करते हैं और कमंडल में जल रखते हैं.

कभी नहीं नहाते जैन मुनि और साध्वी
आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि दीक्षा लेने के बाद जैन साधु और साध्वियां कभी नहीं नहाते क्योंकि वे अपने शरीर को अस्थायी और नश्वर मानते हैं और उनका मानना है कि आत्मा की शुद्धि और पवित्रता केवल ध्यान, तपस्या, और ज्ञान से ही संभव है, न कि शरीर की सफाई से. इसलिए, वे स्नान नहीं करते.

दूसरा कारण यह भी है कि उनका मानना है कि उनके स्नान करने पर सूक्ष्म जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा. इसी वजह से वो मुंह पर हमेशा कपड़ा लगाए रखते हैं, ताकि कोई सूक्ष्म जीव मुंह के रास्ते शरीर में नहीं पहुंचे और पानी भी छानकर पीते हैं. हालांकि, तन से बदबू ना आये, इसके लिए वो कुछ दिनों पर गीले कपड़े से अपने तन को पोंछ लेते हैं.

 

  • admin

    Related Posts

    17 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे सतर्क रहने की आवश्यकता होगी

    वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान…

    श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 23 मई से, कपाट खुलने से पहले तैयारियां अंतिम चरण में

    पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई 2026, शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस संबंध में हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव