‘सहकारिता जनजीवन को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी’, राजस्थान-अलवर में सहकार भारती का अधिवेशन

जयपुर।

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर के अशोक सर्किल स्थित विवेकानन्द स्मारक पर सहकार भारती अलवर की इकाई द्वारा सहकार भारती का 46वाँ स्थापना दिवस व जिला अधिवेशन आयोजित किया गया।

मंत्री श्री शर्मा ने उपस्थित लोगों को सहकार भारती की स्थापना के 46 वर्ष होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकार ऐसा विषय है जो आमजन के जीवन को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक अपनाकर सहकारी संस्थाओं को आर्थिक सक्षम बनाना सहकारिता का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब, किसान व वंचित वर्ग के उत्थान व उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से ही सहकारिता की स्थापना की गई थी, आज सहकारिता का नेटवर्क बढा है तथा अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर इसको विस्तार देना वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के महत्व को समझकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर ऋण व अन्य सहकारिता गतिविधियों से सुविधा प्रदान कर आर्थिक संबल प्रदान करने का काम कर रही है।

उत्कृष्ट कार्य करने पर इन्हें किया गया सम्मानित
मंत्री श्री शर्मा ने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत समिति कोटकासिम की उजौली ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव, पंचायत समिति किशनगढबास की खैरथल ग्राम सहकारी सेवा समिति लि. के अध्यक्ष श्री सुमित रोधा, पंचायत समिति रामगढ की बहाला ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., झालाटाला दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रामसिंह मीणा, बाम्बोली दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम चौधरी तथा फतेहपुर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रामकृपाल को स्मृति चिन्ह व दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया गया।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान