शिंदे गुट में नए नेतृत्व का उदय होने वाला है, उदय सामंत को 20 विधायकों का समर्थन हासिल है: संजय राउत

मुंबई
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सोमवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिंदे को हटाने की योजना तैयार कर ली है। राउत ने दावा किया, 'शिंदे इस बात को लेकर बार-बार परेशान रहते हैं और सतारा में अपने गृह नगर दारे चले जाते हैं।' उन्होंने कहा कि शिंदे गुट में नए नेतृत्व का उदय होने वाला है। उदय सामंत को 20 विधायकों का समर्थन हासिल है। राउत ने कहा कि शिंदे को जब इस प्लान के बारे में जानकारी मिली तो सीएम पद के लिए अपनी दबाव की रणनीति बदल दी। आखिरकार उन्होंने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर लिया।

महाराष्ट्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर लंबे समय से जारी है। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के सीनियर नेता उदय सामंत ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के कई नेता और निर्वाचित प्रतिनिधि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। सामंत ने बताया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना (UBT) के कई सांसद, विधायक और विभिन्न सार्वजनिक निकायों के प्रतिनिधि शिंदे के संपर्क में है। जल्द ही आप देखेंगे कि शिवसेना यूबीटी के वे जनप्रतिनिधि शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। इस बारे में एकनाथ शिंदे की ओर से निर्णय लिया जाएगा।' हालांकि, संजय राउत ने मंत्री के दावे का खंडन किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी में फिलहाल कोई अशांति नहीं है।

'संजय राउत हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं'
वहीं, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने भी बीते दिनों संजय राउत पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को राउत के बयानों का जवाब देने की आवश्यकता महसूस नहीं होती क्योंकि वह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं हैं। पटोले तो राउत की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि शिवसेना यूबीटी ने महा विकास अघाड़ी के अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन के बजाय राज्य में अपने दम पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। हालांकि, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस गठबंधन सहयोगी दल हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव भी उन्होंने मिलकर लड़ा था, लेकिन राउत और पटोले कई मौकों पर एक-दूसरे पर निशाना साध चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    खाड़ी में बढ़ा तनाव: होर्मुज से गुजरा अमेरिकी जहाज, माइन क्लियरेंस ऑपरेशन तेज; ईरान अलर्ट पर

    वाशिंगटन. ईरान से जारी बातचीत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने स्ट्रेट ऑफ…

    होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बढ़ा, ईरान की जहाजों से वसूली की योजना पर EU और अरब मुल्कों का विरोध

    तेहरान  मध्य पूर्व में जंग थमने के बाद अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसने पूरी दुनिया को दो हिस्सों में बांट दिया है. मामला है होर्मुज स्ट्रेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 1 views
    आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह