एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान अंतर्गत नागालैंड से अधिकारियों एवं विद्यार्थियों का भ्रमण

भोपाल
सी. एम. राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा, भेल, भोपाल, में "एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 18/01/25 नागालैंड से आए अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के सांस्कृतिक दल का संस्था की  प्राचार्य डॉ. पूनम अवस्थी एवं उप प्राचार्य श्रीमती रेखा श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नागालैंड से आए एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की श्रीमती. टेमसुनारो ऐएर, (आईएएस  ) स्टेट मिशन डायरेक्टर समग्र शिक्षा, नागालैण्ड 2. श्री. केलहीखा केन्ये , डिप्टी मिशन डायरेक्टर समग्र शिक्षा नागालैंड डॉ. विपिन वर्मा , कोर्डिनेटर एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रोग्राम प्रभारी, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं मुख्य अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं नागालैंड की संस्कृति के बारे में बताया l
नागालैंड से आये विद्यार्थियों ने नागालैंड के लोक नृत्य  प्रस्तुत किए एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का आनंद उठाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं बुंदेलखंडी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए । नागालैंड से आए विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से उपहार भी दिए गए ।नागालैंड से आए सांस्कृतिक दल के सभी सदस्य एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से मिलकर गौरान्वित महसूस किया एवं एक दूसरे राज्य की संस्कृति,रीतिरिवाज, रहन सहन ,नृत्यकला , पर्यटन, भाषा ,शिक्षा ,खेल की जानकारी का आदान प्रदान किया l  नागालैंड स्टेट मिशन की डायरेक्टर  ने विद्यार्थियों  को नागालैंड आने का निमंत्रण भी दिया । उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रतिभा पटेल एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

  • admin

    Related Posts

    ‘आपातकाल और युवा’ विषय पर मथेंगे देश के प्रबुद्ध विचार

     'आपातकाल और युवा' विषय पर मथेंगे देश के प्रबुद्ध विचार  इमरजेंसी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर: भोपाल में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि…

    शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति

    शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने शहादत का सम्मान करते हुए बालाघाट में नक्कल आपरेशन के दौरान पिछले दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम