भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप्स के लिए बन रहा ग्लोबल हब: WEF

नई दिल्ली
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और साथ ही स्टार्टअप एवं डिजिटल इनोवेशन के लिए ग्लोबल हब के रूप में विकसित हो रहा है। यह जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में दी गई। भारत में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के संपर्क कार्यालय सेंटर फॉर द फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन (सी4आईआर) द्वारा लॉन्च की गई रिपोर्ट में कहा गया कि भारत द्वारा विकास की वकालत की जा रही है और यहां टेक्नोलॉजी एक बाधा के बजाय एक सेतु के रूप में कार्य कर रही है। यह अत्यधिक आवश्यक है।

आगे कहा कि फोरम को अधिक मानव-केंद्रित, ग्रह-अनुकूल और लचीले भविष्य को आकार देने में इसके भागीदार के रूप में कार्य करने पर गर्व है। सी4आईआर इंडिया को अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत में उभरती टेक्नोलॉजी को अपनाने और जिम्मेदारी से उन्हें बढ़ावा देने पर है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और नीति आयोग के बीच सहयोग से शुरू किए गए इस केंद्र का शुभारंभ चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए डब्ल्यूईएफ के केंद्रों के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रबंध निदेशक जेरेमी जुर्गेंस ने कहा, "पिछले छह वर्षों में सी4आईआर इंडिया मल्टीस्टेकहोल्डर सहयोग के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है और इसने बेहतर आजीविका और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के माध्यम से 12.5 लाख नागरिकों के जीवन में सुधार किया है।"

जुर्गेंस ने कहा, सी4आईआर इंडिया का विस्तार जारी है और यह अब एआई, जलवायु तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।"
सी4आईआर इंडिया का लक्ष्य अपनी प्रमुख पहलों और आगामी परियोजनाओं को आगे बढ़ाते हुए 1 करोड़ नागरिकों तक पहुँचना है। इनमें ‘एआई फॉर इंडिया’ पहल शामिल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक लाभ के लिए एआई की क्षमता का उपयोग करना है। वहीं, ‘स्पेस इकोनॉमी’ पहल का उद्देश्य भारत को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है। इसके अलावा सी4आईआर इंडिया का ‘क्लाइमेट टेक्नोलॉजी’ प्रोग्राम, क्लाइमेट-स्मार्ट शहरी केंद्रों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज