वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने, अश्लीलता फैलाने समेत कई आरोप के चलते मशहूर पॉप सिंगर को मिली सजा-ए-मौत

ईरान
ईशनिंदा के आरोप में ईरान में मशहूर सिंगर को मौत की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा गायक पर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने, अश्लीलता फैलाने समेत कई आरोप लगे हैं। खास बात है कि टाटालू लंबे समय से ईरान की पुलिस की हिरासत में हैं। उन्हें तुर्की की पुलिस ने ईरान के हवाले किया था।

सिंगर का नाम आमिर हुसैन मगशोदलू है, जिन्हें टाटालू के नाम से भी जाना जाता है। वह रैप, पॉप और आर एंड बी के लिए काफी फेमस हैं। 37 वर्षीय गायक साल 2018 से इस्तांबुल में रह रहे थे। वहीं, दिसंबर 2023 को तुर्की की पुलिस ने उन्हें ईरान के हवाले कर दिया था। इसके बाद से ही वह ईरान में हिरासत में रह रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशनिंदा समेत कई अपराधों के चलते पिछली बार मिले 5 साल की जेल की सजा को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की तरफ से दर्ज आपत्ति को स्वीकार कर लिया था। इसमें कहा गया था, 'केस को दोबारा खोला गया था और इस बार प्रतिवादी को पैगंबर का अपमान करने के चलते मौत की सजा सुनाई गई है।' कहा जा रहा है कि यह अंतिम फैसला नहीं है और इसके खिलाफ अपील की जा सकती है।

इससे पहले टाटालू को देह व्यापार को बढ़ावा देने, अश्लील सामग्री प्रकाशित करने समेत कई आरोपों के चलते 10 साल की सजा हुई थी। साल 2015 में टाटालू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के समर्थन में गाना भी तैयार किया था, जो साल 2018 में चर्चा में आया। खास बात है कि उस दौरान अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का प्रथम कार्यकाल चल रहा था। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज