इजरायल की कैद से छूटे 90 लोगों को लेकर बसें रामलल्हा से बेतुनिया कस्बे में पहुंचीं तो मनने लगा जश्न

तेल अवीव
इजरायल की कैद से छूटे 90 फिलिस्तीनी बंधक जब गाजा पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। सफेद वॉल्वो बसों में सवार इन कैदियों को इजरायल ने रेड क्रॉस को सौंपा था, जिसकी टीम इन्हें लेकर गाजा में दाखिल हुई तो जश्न मनने लगा। कुछ लोग तो बसों की छतों पर ही चढ़ गए और विक्ट्री साइन दिखाने लगे। इसके अलावा इन लोगों के हाथों में हमास और हिजबुल्ला के झंडे भी थे। इजरायल की कैद से छूटे 90 लोगों को लेकर बसें रामलल्हा से तीन किलोमीटर दूर स्थित बेतुनिया कस्बे में पहुंचीं तो जश्न मनने लगा। हजारों की संख्या में जुटे फिलिस्तीनियों ने बसों को घेर लिया और नारे लगाते दिखे। वहीं कुछ उत्साही लोग बसों पर ही झंडे लेकर चढ़ गए। हमास ने इजरायल के तीन बंधकों को छोड़ा था, जिसके बाद यहूदी देश ने भी बदले में 90 कैदियों को रिहा किया।

यह हमास और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद पहली डील थी। अब कहा जा रहा है कि 25 तारीख को दूसरी बार दोनों तरफ से लोगों को छोड़ा जाएगा। इस डील के तहत तय हुआ है कि एक इजरायली बंधक के बदले में बेंजामिन नेतन्याहू सरकार 30 लोगों को रिहा करेगी, जो उसकी जेलों में बंद हैं। इजरायल ने जिन लोगों को रिहा किया है, उनमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। इन लोगों पर इजरायल की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप हैं। जैसे इजरायली प्रतिष्ठानों पर पत्थर फेंकना, सुरक्षा बलों को टारगेट करना आदि। इसके अलावा कुछ लोगों पर हत्या के प्रयास जैसे मुकदमे भी दर्ज थे। इन लोगों की रिहाई और सीजफायर को हमास अपनी जीत के तौर पर देख रहा है।

इस बीच गाजा में लाखों लोग वापस अपने घरों को लौटने लगे हैं। भले ही उनका घर अब मलबे में तब्दील है, लेकिन लोग वापस जिंदगी पटरी पर लाने की उम्मीद संजोकर लौट रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे फिर से किसी तरह अपने घरों को खड़ा कर सकेंगे। फिलहाल सबसे बड़ी बेफिक्री इसी बात की है कि अब उन पर बमों और रॉकेट का साया नहीं रहेगा, जो बीते सवा साल से टारगेट कर रहे थे। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के चलते गाजा में ही अकेले 50 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा लाखों को पलायन करना पड़ा है। फिलिस्तीन के लोगों को अब मानवीय सहायता भी मिलने लगी है।

सीजफायर लागू होने के बाद मानवीय सहायता की सामग्री से भरे 630 ट्रकों को गाजा में एंट्री दी गई। दरअसल गाजा में बड़ा इलाका ऐसा है, जहां लोग साफ पानी, खाने और दवाओं तक के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में मानवीय सहायता की सामग्री पहुंचना उनके लिए बड़ी राहत होगी। इजरायल के साथ हुई डील में यह भी तय हुआ था कि मानवीय सहायता पहुंचाने वाले ट्रकों को रोका नहीं जाएगा। बता दें कि 15 महीनों तक चली इजरायल और हमास की जंग अब थम गई है, जिससे मिडिल ईस्ट के कई देशों को राहत मिली है। बीते सवा साल में कई बार तो ऐसे मौके भी आए, जब ईरान, तुर्की और अमेरिका समेत कई देश जंग में एंट्री करते दिखे।

admin

Related Posts

असम में सियासी हलचल: रिपुन बोरा का इस्तीफा, हिमंता का बयान बना चर्चा का विषय

असम असम में कांग्रेस इकाई के चीफ रहे रिपुन बोरा के इस्तीफे के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के आखिरी हिंदू नेता ने…

10 महीने की बेटी नहीं रही, पर उसके अंगों ने दी कई लोगों को नई जिंदगी

तिरुवनंतपुरम केरल से एक बेहद भावुक करने वाली कहानी सामने आई है। यहां पर हादसे में 10 महीने की एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। बाद में इलाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग