मध्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों की कमी, कोचिंग के भरोसे विद्यार्थी

 भोपाल
 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक स्कूलों के लिए 7929 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों के 42 हजार से अधिक पद खाली रह जाएंगे।

सबसे ज्यादा पद विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों के हैं। स्कूलों में विज्ञान शिक्षक के 3500 पद खाली हैं, लेकिन इस साल ईएसबी ने विज्ञान शिक्षक पद की भर्ती के लिए कोई योजना ही नहीं दी है।

माध्यमिक शिक्षक के 50 हजार पद खाली

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक के आठ हजार और माध्यमिक शिक्षक के 50 हजार पद खाली हैं। अंग्रेजी, गणित, हिंदी जैसे मुख्य विषयों में तीन गुना पद खाली हैं। शिक्षकों का पद खाली रहने का असर स्कूलों के परीक्षा परिणाम पर पड़ रहा है।

पिछले वर्ष पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों में सबसे अधिक विद्यार्थी फेल हुए हैं। पिछली बार 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग के पांच हजार रिक्त पदों पर भर्ती हुई थी। उसके बाद से कभी शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई।

अंग्रेजी के 23,300 पद खाली,1970 पद निकाले गए

स्कूलों में अंग्रेजी विषय के 23 हजार 300 पद खाली हैं और चयन परीक्षा 1970 पद के लिए ली जा रही है। ऐसे ही गणित विषय के लिए 1470 पद निकाले गए हैं, जबकि गणित के शिक्षकों के 12 हजार 900 पद खाली है।

स्कूल शिक्षा विभाग के इन विषयों के इतने पद के लिए चयन परीक्षा

    अंग्रेजी – 1970
    हिंदी – 500
    विज्ञान – जीरो
    संस्कृत – 400
    गणित – 1470
    सामाजिक विज्ञान – 445

प्राथमिक व माध्यमिक में विद्यार्थियों की संख्या-70 लाख

    प्राथमिक शिक्षकों की संख्या – 1.40 लाख
    प्राथमिक शिक्षकों के खाली पद – 20 हजार
    माध्यमिक शिक्षकों की संख्या – 61 हजार
    माध्यमिक शिक्षकों के खाली पद – 50 हजार

पिछले साल पांचवीं में विषयवार फेल विद्यार्थी

    अंग्रेजी – 1.09 लाख
    गणित – 1.03 लाख
    पर्यावरण अध्ययन – 1.09 लाख
    हिंदी – 1.15 लाख

आठवीं में विषयवार फेल विद्यार्थी

    अंग्रेजी – 1.35 लाख
    गणित – 1.46 लाख
    विज्ञान – 1.41 लाख
    संस्कृत – 1.10 लाख
    सामाजिक विज्ञान – 1.24 लाख
    हिंदी – 1.46 लाख

आगे की भर्तियां की जाएंगी

    प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में विषयवार शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। आगे और भर्तियां की जाएंगी। – डॉ. संजय गोयल, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

 

admin

Related Posts

अब घर बैठे जमीन खरीदें! धार के मेगा मित्र पार्क में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू

धार धार जिले के बदनावर स्थित पीएम मेगा मित्र पार्क परियोजना अब निर्णायक मोड़ पर है। निवेशकों के भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमीन का स्वामित्व मिलते…

भोपाल में बड़ी सफाई मुहिम, आदमपुर खंती के कचरे पर 55 करोड़ खर्च की तैयारी

 भोपाल सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा