मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर से राहत, कल से बढ़ेगा पारा

भोपाल

मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी।

आज सोमवार को भोपाल-इंदौर में धूप खिली है। सर्दी से भी राहत है। हालांकि, सुबह ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहा।

प्रदेश के जिन शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री और दिन में 22 डिग्री सेल्सियस से कम है, वहां मौसम विभाग ने स्कूलों की छुट्‌टी रखने का सुझाव दिया है। इसके अलावा अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था और मजदूरों को रात व सुबह के समय काम करने पर रोक लगाने के सुझाव भी दिए हैं।

बर्फीली हवा की वजह से ठंड का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी हिस्से में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।

आज सुबह जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि कल मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। आज सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 21 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। वहीं बुधवार 22 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहेगा।

admin

Related Posts

एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल