BCCI की नई गाइडलाइन्स की शुरुआत, कोलकाता टी20 मैच से पहले ‘टीम बस’ रूल, किसी भी स्टार के लिए निजी वाहन नहीं

कोलकाता
 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ‘10-सूत्रीय दिशानिर्देशों’ का कार्यान्वयन बीसीसीआई द्वारा बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) को सूचित करने के साथ शुरू हो गया है। इसमें अभ्यास के लिए स्टेडियम जाने के लिए किसी भी खिलाड़ी के लिए अलग वाहन की व्यवस्था नहीं की गयी। टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने एक ही बस से होटल से स्टेडियम तक की यात्रा की। भारतीय टीम 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मैच के लिए कोलकाता में है।

हार की वजह से लाना पड़ा नियम

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने 10 सूत्रीय दिशा निर्देश जारी किए है। इस दिशानिर्देश के अनुसार, ‘सभी खिलाड़ियों को निर्धारित अभ्यास सत्र की पूरी अवधि के लिए रुकना होगा और आयोजन स्थल तक एक साथ यात्रा करनी होगी। यह नियम खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करता है और टीम के भीतर एक मजबूत कार्य नीति को बढ़ावा देता है।’
कप्तान रोहित जता चुके हैं आपत्ति

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा पहले ही इस दिशानिर्देश के कुछ प्रवधानों पर अपनी आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं। यह हालांकि समझा जाता है कि बीसीसीआई ने पहले ही इन 10 दिशानिर्देशों में एक को तो लागू कर दिया है। नए दिशानिर्देशों को कैब सहित भारत-इंग्लैंड मैचों की मेजबानी करने वाले सभी राज्य क्रिकेट बोर्डों के साथ साझा किया गया था।कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने नयी व्यवस्था की पुष्टि की और नीतियों का पालन करने के लिए संघ की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नए नियमों को अमल में लाने के बाद पहली बार भारतीय दल टीम बस में ईडन गार्डन्स पहुंचा। मुख्य कोच गौतम गंभीर बस से सबसे पहले उतरे, उनके बाद उनके सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ी, जिनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई में 25 जनवरी को दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। राजकोट, पुणे और मुंबई में आखिरी तीन टी20 मैच होंगे। इसके बाद 6 फरवरी से नागपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह