एक फरवरी को बजट में सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है, कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

नई दिल्ली
सोने की कीमत में पिछले दो हफ्ते से लगातार तेजी बनी हुई है। दिल्ली में सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में अभी तेज बनी रह सकती है। वहीं एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बाद सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है।

खबर के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने का आयात महंगा हो जाएगा। इससे सोने की कीमत और बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले साले कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद सोने की कीमत में काफी गिरावट आ गई थी।

खपत बढ़ने की बढ़ी चिंता
पिछले बजट में सरकार ने लगातार मुद्रास्फीति के बीच कीमतों को स्थिर करने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोने पर कस्टम ड्यूटी कम की दी थी। हालांकि इससे खपत बढ़ने की चिंता बढ़ गई है, जिससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है। ऐसे में जानकार मान रहे हैं कि सरकार इस घाटे को रोकने के लिए बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

क्या सोना खरीदने का सही समय?
अगर सरकार सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाती है तो सोना और महंगा हो जाएगा। ऐसे में जानकारों का मानना है कि एक फरवरी से पहले सोने की खरीदारी करना सही समय है। हालांकि कस्टम ड्यूटी नहीं बढ़ाई जाती है तो सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा तेजी शायद ही देखने को मिले।

यहां मिल सकती है राहत
सरकार बजट में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई चीजों के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर सकती है। इसमें चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फुटवियर आदि शामिल हैं। ऐसा होने पर इन इंडस्ट्री को कच्चा सामान सस्ती दर मिलेगा। ऐसा होने पर इन चीजों के दाम में भी कटौती हो सकती है, जिसका फायदा आम जनता को मिलेगा।

admin

Related Posts

Credit Card Users के लिए बड़ा अलर्ट! 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, नहीं जानेंगे तो होगा नुकसान

जम्मू-कश्मीर  क्रेडिट कार्ड आज के समय में आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। ऐसे में SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव…

SBI का महत्वपूर्ण ऐलान: लोन पर ब्याज में कटौती, अब EMI होगी और सस्ती

 नई दिल्‍ली भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्‍याज में कटौती करने के बाद भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय स्‍टेट बैंक ने होम लोन के ब्‍याज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत