खाटू श्याम से इंदौर जा रही बस सुसनेर में पलटी, हादसे में 17 यात्री घायल हो गए, नीचे दबे पिता और बेटे को बचाया

सुसनेर, आगर-मालवा
आज सुसनेर थाना इलाके के गणेशपुरा जोड़ गांव के पास सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन से टकराकर स्लीपर कोच बस पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। इसमें एक डेढ़ साल का बच्चा और उसके पिता भी बस के नीचे फंस गए थे। बस देव नामक एक प्राइवेट कंपनी की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की क्रेन मौके पर पहुंची व बच्चे और पिता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें की बस खाटूश्याम से इंदौर जा रही थी।
 
2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस डॉ शहजाद खान की मदद से सुसनेर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। 2 गंभीर घायल को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

इधर… दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, तीन आगर रैफर
शनिवार की शाम को 4 बजे के लगभग उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खजूरी जोड के पास 2 बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। डॉ. भारद्वाज व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा चार चारों घायलों भंवरलाल और उनके पिता धन्ना निवासी लखोनी, नारायण पिता शंकर, रेखा बाई पति नारायण का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उचित इलाज के लिए भंवरलाल, नारायण और रेखाबाई को आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

शाजापुर में पहिया निकलने से शिक्षिकाओं से भरा ऑटो खाई में गिरा, पांच घायल
शाजापुर शहर में दुपाड़ा रोड पर शिक्षिकाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर शनिवार सुबह खाई में गिर गया। हादसा तब हुआ जब शिक्षिकाएं शाजापुर से ग्राम जादमी स्थित एक स्कूल में पढ़ाने जा रही थीं। दुर्घटना का कारण ऑटो का पहिया अचानक निकल जाना बताया जा रहा है। ऑटो में सवार पांच शिक्षिकाओं की पहचान कविता, माया, छाया, सविता और ललिता सिसौदिया के रूप में हुई। सभी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें ललिता सिसौदिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य चार शिक्षिकाओं को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    इंदौर की बेटी आंकाक्षा ने 19,000 फीट ऊंची किलिमंजारो चोटी पर चढ़ाई, साड़ी पहन तिरंगा फहराया

    इंदौर  इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा शर्मा कुटुम्बले ने 19341 फीट की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की है। इससे…

    मुख्यमंत्री का शहडोल दौरा आज, कमिश्नर और कलेक्टर ने की व्यवस्थाओं की जांच

    शहडोल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 8 फरवरी को शहडोल जिले के धनपुरी और गधिया क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी