अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव हारेगा 20 हजार वोट से: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली
नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अपनी जीत को लेकर विश्वास जाहिर कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने रविवार को मीडिया के सामने लिखकर यह भविष्यवाणी की कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कागज को वह 8 फरवरी को दोबारा दिखाएंगे। प्रवेश वर्मा ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल 20 हजार वोट से हारेंगे।

प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक कागज पर अपनी भविष्यवाणी लिखी और फिर इसे मीडिया को दिखाते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव हारेगा 20 हजार वोट से। यह मैं पूरी दिल्ली की जनता से कह रहा हूं। भले ही आप पंजाब की सारी पुलिस से लाओ, पंजाब की अपनी पूरी पार्टी ले आओ। लेकिन नई दिल्ली विधानसभा के लोग आपकी हकीकत तो जानते हैं। स्थानीय लोग अपने दर्द को महसूस करते हैं जो उन्होंने 11 सालों तक झेला है। यह मैंने आप लोगों के सामने लिखा है और 8 तारीख को जब परिणाम आएगा यह कागज मैं दोबारा दिखाऊंगा। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हारेगा 20 हजार वोट से।'प्रवेश वर्मा ने लिखकर दिया- 20 हजार वोट से हार जाएंगे केजरीवाल।

तीसरे नंबर पर रहेंगे केजरीवाल: प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल उनकी झूठी शिकायतें चुनाव आयोग से कर रहे हैं जबकि वह जनता से मिलने और उनकी समस्याएं दूर करने का भरोसा दे रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को जो शरारत करनी है, कर लें। लेकिन नई दिल्ली विधानसभा सीट के लोग अपना मत और मन बना चुके हैं। कोई भी अरविंद केजरीवाल को वोट नहीं देने वाला है। वह तीसरे नंबर आएंगे। वह फाइट में भी नहीं हैं। वह हारते ही भगवंत मान को हटाएगा और पंजाब का सीएम बनेगा। इसलिए भगवंत मान ने सारी पुलिस, मंत्री लगा दिए हैं। पंजाब से 50 करोड़ रुपए भेजे हैं केवल नई दिल्ली सीट जितवाने के लिए।'

नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
नई दिल्ली सीट पर इस बार प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ाने में जुटे हुए हैं। शनिवार को अरविंद केजरीवाल जब अपनी सीट पर प्रचार करने पहुंचे तो काफी हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने केजरीवाल पर हमला किया तो वहीं भाजपा का दावा है कि रोजगार को लेकर सवाल पूछने पर केजरीवाल की गाड़ी कुछ युवकों पर चढ़ाई गई। नई दिल्ली सीट पर इस बार दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। केजरीवाल तीन बार इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। लेकिन इस बार उनके सामने एंटी इनकंबेंसी का फैक्टर भी है।

admin

Related Posts

केजरीवाल-सिसोदिया पर चार्ज फ्रेमिंग पर सस्पेंस, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई…

समन विवाद पर नया मोड़, केजरीवाल को मिली राहत से असंतुष्ट ED पहुंची ऊपरी अदालत

नई दिल्ली ईडी ने समन की अनदेखी करने के मामले में अरविंद केजरीवाल की दोबारा कानूनी घेरेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती