महाकुंभ के लिए दर्शन साइबर अपराधी होटल-कॉटेज बुकिंग व अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर कर रहे ठगी

भोपाल
देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. ऐसे में साइबर अपराधियों को ठगी करने का एक और तरीका मिल गया है. साइबर अपराधी प्रयागराज के महाकुम्भ में होटल-कॉटेज बुकिंग व अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी कर रहे हैं. ठगों द्वारा कुम्भ दर्शन, कुंभ में पहुंचने, और रुकने की ऑनलाइन व्यवस्था के नाम पर आम लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं.

साइबर क्राइम डीजी ने दी सावधान रहने की सलाह
मध्य प्रदेश के साइबर क्राइम डीजी योगेश देशमुख ने आम लोगों से महाकुंभ यात्रा के नाम पर इस तरीके की साइबर तो से सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. कुंभ यात्रा और व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी की कई शिकायतें आई हैं. उन्होंने कहा कि हम आम लोगों से अपील करते हैं कि कुंभ के लिए किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग के लिए कॉल आने या किसी वेबसाइट के जरिए कुंभ में जाने या रुकने की व्यवस्था की बुकिंग करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है, वरना आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं.

व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी के मामले सामने आए
मध्य प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी प्रयागराज महाकुंभ में दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं. बिहार की साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने के अपील की है. पिछले दिनों महाकुंभ के हेलीकॉप्टर से हवाई दर्शन करने के नाम पर भी कई लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आए थे. हालांकि लोगों में खुद की सावधानी के बिना साइबर ठगों से बचना संभव नहीं है.

admin

Related Posts

सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री सम्मेलन में लेंगे भाग

भोपाल. सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग में किये गये नवाचार एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र…

टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन

भोपाल. पशुओं को सही समय पर घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर का संचालन किया जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल