उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और उच्च स्तर की शिक्षा विकास का मूल लक्ष्य

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना ही विकास का मूल लक्ष्य है। आयुष्मान भारत योजना देश के नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज देश के 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को इस योजना के माध्यम से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का विस्तार करते हुए देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को सम्मिलित किया है। अब देश के 6.5 करोड़ 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच उत्कृष्ट निजी चिकित्सालयों तक सहज कर दी है। इससे निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन एवं नेचुरापैथी का शुभारंभ किया। उन्होने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीधी हास्पिटल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 35 हजार नए पदों की भर्ती होगी। इसमें 3 हजार चिकित्सक एवं 3 हजार पैरामेडिकल स्टाफ सम्मिलित हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालयों के साथ-साथ विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। विकासखण्ड स्तर पर सर्वसुविधा युक्त डॉक्टर कालोनी बनायी जायेगी, जिसका लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सकों को मिलेगा। विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जिला चिकित्सालय में दबाव कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

admin

Related Posts

विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, कर्नल कुरैशी पर टिप्पणी और माफी पर होगी चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में आज, 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में…

सस्ते बिजली के सपने सच होंगे! अमित शाह देंगे मध्यप्रदेश को 550 करोड़ की मदद

भोपाल भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल (IISER) में जल्द ही ऐसा रिसर्च पार्क तैयार किया जाएगा जहां भविष्य की बिजली तैयार करने के फॉर्मूले खोजे जाएंगे। 550 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक