ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों के जीवनस्तर को बेहतर करने के लिए कई सकारात्मक कदम उठा रही: पीएम मोदी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्रामीण सशक्तिकरण पर विशेष फोकस है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों के जीवनस्तर को बेहतर करने के लिए कई सकारात्मक कदम उठा रही है, जिसमें भूमि अभिलेखों का डिजटलीकरण भी शामिल है। 'माईगवरमेंट इंडिया' के 'एक्स' हैंडल से भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण को लेकर पोस्ट किया गया, जिसकी पीएम मोदी ने प्रशंसा की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "प्रौद्योगिकी और सुशासन का लाभ उठा ग्रामीण भारत सशक्त हो रहा है।"

'माईगवरमेंट इंडिया' के मुताबिक ग्रामीण भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण ग्रामीण भारत को सुघड़ आकार दे रहा है। एक्स पोस्ट में दावा किया गया है कि "ग्रामीण भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण भारत में कृषि के भविष्य को नया आकार दे रहा है? यह परिवर्तनकारी कदम भूमि विवादों को कम करने और भूमि प्रबंधन में मदद करेगा। जिससे पारदर्शिता आएगी और ग्रामीण समुदाय सशक्त होगा। इसे ग्रामीण अपने स्वामित्व और अधिकारों के प्रति जागरूक होते हैं और उनके लिए अपनी भूमि पर दावा करना आसान हो जाता है। यह परिवर्तन खेती के भविष्य को भी बेहतर आकार दे रहा है!"

इससे पहले पीएम मोदी 'माईगवरमेंट इंडिया' के स्वामित्व योजना से जुड़े एक पोस्ट को भी शेयर किया। पोस्ट में लिखा था, "ग्रामीण भारत में स्वामित्व (गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधारित तकनीक के साथ मैपिंग) पहल ग्रामीण भारत को बदल रही है। संपत्ति के स्वामित्व का सटीक डाटा प्रदान करके, यह रोजमर्रा की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। अब ग्रामीणों को स्पष्ट स्वामित्व का अधिकार मिल गया है, जिससे विवाद कम हो रहे हैं और बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।" बता दें कि 'डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम' (डीआईएलआरएमपी) को पहले राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के नाम से जाना जाता था। यह कार्यक्रम को पूरे तरह से केंद्र द्वारा फाइनेंस किया जाता है। 2016 में केंद्रीय योजना के रूप में इसका पुनर्गठन किया गया था।

 

admin

Related Posts

‘उम्मीदों और लोकतंत्र की जीत’—तारिक रहमान का बड़ा बयान

ढाका बांग्लादेश चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद पहली बार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चीफ तारिक रहमान ने मीडिया के सामने देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने इसे देश, लोकतंत्र…

दुबई हिला देने वाला मामला: विवादित टिप्पणी के बाद वरिष्ठ अधिकारी का इस्तीफा

दुबई दुनिया के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कथित संबंधों को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच दुबई की एक प्रमुख बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर