बालाजी-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

मेलबर्न
भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला शनिवार को यहां नूनो बोर्गेस और फ्रांसिस्को कैब्राल की पुर्तगाली जोड़ी से दूसरे दौर में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल से बाहर हो गए। मेलबर्न पार्क में दो घंटे और नौ मिनट तक चले करीबी मुकाबले में बालाजी और वरेला की जोड़ी को 6-7 (7), 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

पहला सेट काफी रोमांचक रहा जो 56 मिनट तक चला। इस सेट में कोई भी जोड़ी सर्विस नहीं तोड़ पाई और मामला टाईब्रेकर में चला गया, जहां बोर्जेस और कैब्राल ने दबाव में संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की। बालाजी और वरेला की जोड़ी ने दूसरे सेट में दमदार शुरुआत की और फिर और अपनी लय बरकरार रखते हुए इस सेट को अपने नाम करके मैच को बराबरी पर ला दिया।

तीसरे और निर्णायक सेट में बोर्गेस और कैब्राल ने चौथे गेम में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बना ली। पुर्तगाल की जोड़ी ने नौवें गेम में ब्रेक पॉइंट हासिल करके मैच अपने नाम किया। भारत की निगाहें अब मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं। बोपन्ना और चीन की उनकी जोड़ीदार झांग शुआई ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच और इवान डोडिग को 6-4, 6-4 से हराकर मिश्रित युगल के अगले दौर में प्रवेश किया।

  • admin

    Related Posts

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

     कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी