सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान को संभाला

मुल्तान
वेस्टइंडीज के जायडेन सील्स के शुरुआती झटकों से उबरते हुए पाकिस्तान ने सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के नाबाद अर्द्धशतकों की मदद से पहले टेस्ट के शुरुआती दिन स्टंप्स तक 4 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। मुल्तान में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सऊद शकील नाबाद 56 रन और मोहम्मद रिजवान नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। कोहरे की वजह से सुबह के सत्र में खेल नहीं हो सका, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद का मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी करने का फैसला उलटा पड़ता दिखाई दिया। दरअसल, पाकिस्तान की टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गंवा दिए थे।
शान मसूद (11), मुहम्मद हुरैरा (6), बाबर आजम (8) और कामरान गुलाम (5) को कैरेबियाई गेंदबाजों ने जल्द पवेलियन भेजकर पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थी।  हालाकि सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने सूझबूझ भारी पारी खेलते हुए ना सिर्फ अपनी टीम को संभाला बल्कि दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद रहते हुए 5वें विकेट के लिए 97 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। दोनों अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं। वेस्टइंडीज के 23 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। वहीं गुडाकेश मोती ने एक विकेट चटकाए।
 इन दोनों गेंदबाजों के अलावा कैरेबियाई टीम का कोई भी बॉलर विकेट झटकने में कामयाब नहीं हो सका।  जायडेन सील्स ने पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद कहा, “हमें अच्छी गेंदें फेंकना जारी रखना होगा। स्पिनर या तेज गेंदबाज के रूप में हमारे लिए पिच में हमेशा कुछ न कुछ होता है। यह हमारी अच्छी गेंदों को यथासंभव लंबे समय तक फेंकने की बात है। मुझे लगता है कि इस पिच पर 250 के आसपास का स्कोर शायद एक अच्छा स्कोर है।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. 2008 के सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने…

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी