सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु हारी

नई दिल्ली
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शुक्रवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पेरिस कांस्य पदक विजेता इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से हारकर बाहर हो गईं, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारतीय उम्मीद कायम रखी। 2022 की चैम्पियन सात्विक और चिराग की जोड़ी ने कोरिया के जिन योंग और कांग मिन ह्यु की जोड़ी को महज 41 मिनट में 21-10, 21-17 से हरा दिया। इस जोड़ी का यह टूर पर लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। यह जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और मलेशिया सुपर 1000 के अंतिम चार में पहुंची थी।

सिंधू ने मैच के बाद क्या कहा?
इससे पहले पूर्व चैंपियन सिंधू ने शुरुआती एकतरफा गेम हारने के बाद जोरदार वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में लड़खड़ा गईं और 62 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 9-21, 21-19, 17-21 से पराजित हो गईं। सिंधू ने मैच के बाद कहा, 'यह निश्चित रूप से दुखद है कि इतनी कड़े मुकाबले के बाद मैं तीसरे सेट में हार गई। लेकिन मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही होता है। मुझे निश्चित रूप से मजबूत वापसी करनी थी, लेकिन उस समय कोई भी उस अंक को हासिल कर सकता था या इसे गंवा सकता था।' उन्होंने कहा, 'मैच में लंबी रैलियां थीं। मुझे और अधिक निरंतर होना होगा। लेकिन कभी कभी ऐसा होता है।'

सिंधू ने दी जोरदार टक्कर
महिला एकल में तुनजुंग ने अपने शानदार ड्रॉप शॉट का अच्छा इस्तेमाल करते हुए शुरुआत में दबदबा बनाया और ब्रेक के समय 11-4 की बढ़त हासिल कर ली। सिंधू को अपने स्ट्रोक्स से जूझना पड़ा इसलिए यह गेम बहुत जल्दी खत्म हो गया। दूसरे गेम में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने 6-2 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन सिंधू ने वापसी की और स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। तुनजुंग के वाइड शॉट ने सिंधू को ब्रेक के समय एक अंक की बढ़त दिला दी। सिंधू आक्रामक खेल से 14-10 तक पहुंच गईं लेकिन तुनजुंग ने वापसी की और स्कोर 14-14 से बराबर कर दिया। सिंधू ने संयम बनाये रखते हुए दो गेम प्वाइंट हासिल किए और इसे 21-19 से अपने नाम कर लिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों ने जोरदार रैलियां खेलीं, लेकिन तुनजुंग ने 10-8 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि सिंधू ने ब्रेक के तुरंत बाद अंतर कम किया और अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। पर तुनजुंग 17-14 पर पहुंच गई। लेकिन सिंधू ड्रॉप और नेट शॉट से बराबरी पर पहुंच गईं। तुनजुंग ने फिर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए और सिंधू के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद क्रॉस-कोर्ट विनर के साथ मैच जीत लिया।

सात्विक-चिराग का शानदार खेल
पुरुष एकल में भारत की एकमात्र उम्मीद किरण जॉर्ज थे लेकिन उन्हें चीन के होंग यांग वेंग से 13-21, 19-21 से हार मिली। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मैच की शुरुआत जबरदस्त रैली से की और फिर उन्होंने पूरी तरह से दबदबा बना लिया। भारतीयों ने रैलियों को छोटा रखा, लगातार हमले किए और क्रिस-क्रॉस नेट प्ले किया, जिससे ब्रेक तक 11-3 की बढ़त हो गई। भारतीय लगातार आगे बढ़ते रहे और 18-8 की बढ़त हासिल कर ली।

सात्विक और चिराग ने जल्द ही दो और स्मैश के साथ 11 गेम प्वाइंट हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में जिन और कांग ने शुरुआत में 4-3 की मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन यह ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही। भारतीयों ने लगातार शॉट्स से स्कोर 9-4 कर दिया और फिर सात्विक के ‘डाउन-द-लाइन’ स्मैश के बाद ब्रेक तक पांच अंक की बढ़त बना ली। कोरियाई खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए स्कोर 13-15 किया और 37 शॉट की रैली जीतकर स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया। हालांकि चिराग ने जोरदार स्मैश लगाकर उनकी वापसी उम्मीद को खत्म कर दिया। कोरियाई खिलाड़ियों की नेट पर गलती के कारण सात्विक और चिराग ने तीन मैच प्वाइंट हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

किरण वेंग से पार नहीं पा सके
किरण ने इससे पहले अपने प्रतिद्वंद्वी वेंग को हराया था और उन्हें इसी प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वेंग पूरी तैयार के साथ आये थे और उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को खतरा नहीं बनने दिया। उन्होंने 7-6 की बढ़त को ब्रेक तक 11-6 कर दिया। किरण ने इस अंतर को कम किया लेकिन वेंग ने लगातार छह अंक जुटाकर पहला गेम जीत लिया। दूसरे में वेंग 6-2 से आगे हो गये और इसे 10-7 कर दिया। किरण ने वापसी कर स्कोर 11-11 से बराबर किया और वेंग की दो गलती से यह भारतीय 16-14 से बढ़त बनाने में सफल रहा। लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए इसे अपने नाम कर मैच जीत लिया।

 

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी