अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने जारी की लिस्ट, 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। अजित पवार की पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। खास बात है कि अजित पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन वाली सरकार की सहयोगी है। अजित पवार खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम भी हैं। लेकिन, उनकी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में भाजपा से गठबंधन नहीं किया है। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एनसीपी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एनसीपी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। उस समय एनसीपी एक ही धड़ा था, जिसका नेतृत्व शरद पवार कर रहे थे।

एनसीपी (अजित पवार) ने बुराड़ी से रत्न त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, रिठाला से लखन प्रजापति, मंगोलपुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने मटिया महल से मो. जावेद, बल्लीमारान से मो. हरुन, मोती नगर से सादरे आलम, मादीपुर से हरीश कुमार, हरिनगर से शाबिर खान, जनकपुरी से मोहम्मद नवीन और विकासपुरी से हामिद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, एनसीपी (अजित पवार) ने नई दिल्ली से विश्वनाथ अग्रवाल, कस्तूरबा नगर से सुरेंद्र सिंह हुड्डा, मालवीय नगर से मो. समीर, छत्तरपुर से नरेंद्र तंवर, देवली से खेमचंद राजौरा, संगम विहार से कमर अहमद, कालका जी से जामिल, तुगलकाबाद से प्रेम खताना, बदरपुर से इमरान सैफी, लक्ष्मीनगर से नामा, कृष्णनगर से दानिश अली, शाहदरा से राजेंद्र पाल, सीमापुरी से राजेश लोहिया, रोहतास नगर से अभिषेक, घोण्डा से मेहक डोगरा, गोकुलपुर से जगदीश भगत और करावल नगर से संजय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं।

  • admin

    Related Posts

    गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

    भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

    पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

    नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह