ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘संचार साथी मोबाइल ऐप’ को लॉन्च किया

नई दिल्ली
दूरसंचार विभाग ने फर्जी कॉल और मैसेज को रिपोर्ट करने के लिए 'संचार साथी मोबाइल ऐप' लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय संचार और नॉर्थ-ईस्ट विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'संचार साथी मोबाइल ऐप' को लॉन्च किया। 'संचार साथी' मोबाइल ऐप लॉन्च पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "संचार साथी को एक ऐप के रूप में हर एक उपभोक्ता के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। इस पोर्टल की सफलता विश्वव्यापी रही है। जहां 9 करोड़ लोगों ने पोर्टल पर विजिट किया है। करीब पौने तीन करोड़ फोन को डिस्कनेक्ट किया गया है, ये वे फोन थे जो गलत तरीके से रजिस्टर्ड हुए थे या फ्रॉड में भागीदार रहे थे। 11 लाख म्यूल के अकाउंट हमने फ्रीज किए हैं और 12.50 लाख वॉट्सऐप अकाउंट भी डिस्कनेक्ट किए गए हैं।"

सिंधिया ने आगे कहा, "जो 25 लाख फोन चोरी किए गए थे और जिन्हें डिस्कनेक्ट किया गया था, उनमें से 15 लाख फोन को ट्रेस भी कर लिया गया है। टेक्नोलॉजी सुविधा तो देती है, लेकिन जैसे ही कोई आविष्कार होता है, कभी-कभी इसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश होती है।" केंद्रीय मंत्री ने कहा, "संचार साथी ऐप एक पहरेदार की तरह सभी को सुरक्षित रखेगा। अब तक जो पोर्टल ने करके दिखाया है, वह अब फोन पर और तेज गति से होगा।"

दूरसंचार विभाग की वेबसाइट 'संचार साथी' पर फ्रॉड से जुड़ी शिकायत 'चक्षु पोर्टल' पर करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन यूजर फोन चोरी या गुम होने पर इसे ब्लॉक करवा सकते हैं। इस पोर्टल में दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल शामिल हैं, जिन्हें सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) और टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (टीएएफसीओपी) के रूप में जाना जाता है। दूरसंचार विभाग की इस सुविधा का इस्तेमाल अब मोबाइल पर ऐप के जरिए किया जा सकता है। प्ले स्टोर से 'संचार साथी' ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

 

admin

Related Posts

बांग्लादेश में सत्ता पर BNP का कब्जा, जमात हाशिये पर; प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान की जीत को बताया ऐतिहासिक

ढाका  सत्ता के लिए 20 साल का इंतज़ार खत्म करते हुए, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) 13वें आम चुनावों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद अगली सरकार बनाने के…

बैंकिंग ग्राहकों के लिए राहत की खबर, PAN से जुड़े नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू

नई दिल्ली भारत सरकार ने 7 फरवरी को नए आयकर नियम 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है. नए आयकर नियम, 2026 में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं. अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद