सतना में रीवा की ईओडब्ल्यू टीम ने राजस्व निरीक्षक को 14 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, किया अरेस्ट

सतना
जिले के बिरसिंहपुर में एक रिश्वतखोर आरआइ (राजस्व निरीक्षक) को रंगेहाथों पकड़ा गया है। यह कार्रवाई रीवा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा की गई है। इस दौरान आरोपित को 14 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। सतना जिले के बिरसिंहपुर में पदस्थ आरआइ अजय सिंह ने शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के सीमांकन को लेकर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 26 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।

रीवा ईओडब्ल्यू ने 14 हजार लेते पकड़ा
इसकी शिकायत रीवा ईओडब्ल्यू से की गई थी, जिसने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर इस छापामारी को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपित आरआइ को 14000 रुपये नकद लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद आरोपित को सर्किट हाउस में ले जाकर आगे की कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू ने उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई को पूर्ण किया और फिर निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

  • admin

    Related Posts

    DNA रिपोर्ट के आधार पर बंद किया केस, हाईकोर्ट बोला– लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने डीएनए रिपोर्ट में आरोपी के…

    खेत बना ड्रग्स का गोदाम: 21 करोड़ का नशा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    राजगढ़ राजगढ़ जिले में नशे की फैक्ट्री व कारोबार चलाने वाले इस कार्य में संलिप्त पांच सौदागरों को पुलिस ने अंतत: धर दबोचा। उनमें से गोघटपुर में फैक्ट्री चलाने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

    India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज