MPPSC SET Answer Key हुई जारी; ऐसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (MP SET) की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को राज्य पात्रता परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एमपी सेट परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को हुआ था। परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
एमपी सेट परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को एक सत्र में 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सतना, खरगोन और रतलाम के परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने कुल 17 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी।
 
पास होने के लिए चाहिए इतने प्रतिशत अंक
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों की घोषणा की है। अनारक्षित या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उम्मीदवारों को 40% का समग्र स्कोर प्राप्त करना होगा, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक प्राप्त करना होगा।

पेपर पैटर्न
एमपी सेट परीक्षा 36 विषयों में आयोजित की गई थी और इसमें दो पेपर थे। पहला प्रश्न पत्र (अनिवार्य) शिक्षण और अनुसंधान योग्यता पर सामान्य पेपर था और दूसरा प्रश्न पत्र (वैकल्पिक) चयनित विषय पर था। पहला पेपर में उम्मीदवारों को 1 घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे। वहीं दूसरा पेपर में 2 घंटे में अभ्यर्थियों को 200 सवालों के जवाब देने थे।

MPPSC SET Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
    होम पेज पर उपलब्ध 'MP SET Final Answer Key 2024' लिंक पर क्लिक करें।
    एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
    पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

 

admin

Related Posts

एम्स में जूनियर रेजिडेंट पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिल सकता है नौकरी का मौका

रायपुर  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्वेविज्ञान संस्थान (एम्स), में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। ऑल…

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान