आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में उतरेंगे तो भारत का लक्ष्य खिताब बरकरार रखने का होगा

कुआलालंपुर
विश्व स्तर पर अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश में जुटे भारत के अगली पीढ़ी के क्रिकेटर शनिवार से यहां शुरू हो रहे आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य खिताब बरकरार रखने का होगा। भारत को ग्रुप ए में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और मेजबान मलेशिया के साथ रखा गया है। भारतीय टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

भारत ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ पहला विश्व कप जीता था जिसमें फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी थी। पहले दिन पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया का सामना ग्रुप डी में स्कॉटलैंड से होगा जबकि 2023 उपविजेता इंग्लैंड की टक्कर आयरलैंड से होगी। रविवार को होने वाले अन्य मैचों में समोआ का सामना ग्रुप सी में नाइजीरिया से, ग्रुप डी में बांग्लादेश का सामना नेपाल से, ग्रुप बी में पाकिस्तान का सामना अमेरिका से और ग्रुप सी में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

टूर्नामेंट में 16 टीमों को चार चार के चार समूहों में बांटा गया है और हर ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। वहां से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फाइनल दो फरवरी को होगा। भारत ने 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में यह टूर्नामेंट जीता था। उस टीम में टिटास साधू, श्वेता सेहरावत, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी जैसे खिलाड़ी थे जो सीनियर स्तर पर खेल रहे हैं। इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए निकी प्रसाद की कप्तानी वाली टीम इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेगी।

प्रमुख खिलाड़ियों में हैदराबाद की तृषा जी शामिल है जिन्होंने शीर्षक्रम में शानदार प्रदर्शन करके पिछले महीने अंडर 19 विश्व कप में भारत की जीत की नींव रखी थी। उनके अलावा टीम में स्पिनर पारूनिका सिसोदिया, सोनम यादव और आयुषी शुक्ला भी हैं।

भारतीय टीम :
निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका छाल्के, जी तृषा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी दृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एम डी शबनम, वैष्णवी एस,

स्टैंडबाय : नंदना एस, ईरा जे और अनादी टीं

  • admin

    Related Posts

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

     कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी