मंत्री राकेश सिंह के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा

लोक निर्माण से लोक कल्याण

भोपाल

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा। कार्यशाला सड़क, भवन और पुल निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण और परियोजना प्रबंधन के विषय पर केंद्रित होगी। इस कार्यशाला में विभाग में किये जा रहे सकारात्मक बदलावों, आधुनिक तकनीकों,बेहतर कार्य प्रणालियों और निविदा शर्तों में प्रस्तावित बदलावों से अभियंताओं को अवगत कराया जायेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश के सभी संभागों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, इनमें प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता उपस्थित होकर अभियंताओं को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में अधीक्षण यंत्री से लेकर उपयंत्री स्तर तक के लगभग 1200 इंजीनियर शामिल होंगे।

मंत्री सिंह ने विभागीय अभियंताओं को नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अभियंताओं के लिये नवीनतम तकनीकों से अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “लोक निर्माण से लोक कल्याण” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता और नवाचार पर फोकस करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य अभियंताओं को नवीनतम निर्माण तकनीकों, बेहतर कार्य प्रणालियों और गुणवत्ता नियंत्रण उपायों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला न केवल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगी, बल्कि संसाधनों के कुशल प्रबंधन और आधुनिक प्रक्रियाओं को अपनाने की दिशा में एक सार्थक शुरुआत साबित होगी।

कार्यशाला में तेलंगाना, गुजरात और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्ययन दौरों के अनुभव साझा किए जाएंगे। इन दौरों में विभागीय समूहों ने उन्नत निर्माण प्रक्रियाओं का गहराई से अध्ययन किया है। सिंह ने कहा कि इन अनुभवों से मध्यप्रदेश के निर्माण कार्यों में सुधार होगा और आधुनिक पद्धतियों को अपनाने में सहायता मिलेगी। मंत्री सिंह ने कहा कि अभियंता प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि अभियंताओं की मेहनत और कौशल से प्रदेश में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होता है। मंत्री सिंह ने बताया कि हम प्रदेश के निर्माण कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षणों के माध्यम से आधुनिक और पारंपरिक तकनीकों का संतुलन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि कार्यशाला का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य अभियंताओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा, जब अभियंता अपनी जिम्मेदारी को गहराई से समझेंगे और आधुनिक तकनीकों को अपनाएंगे, तो प्रदेश के विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

कार्यशाला में प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता उनको आवंटित संभागों में जाकर अभियंताओं को नई तकनीकों और प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में निर्माण प्रक्रियाओं को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी विवरण, बेहतर सामग्री चयन और उन्नत उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यशाला से अपेक्षित परिणाम

विभागीय प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीकों को लागू किया जाएगा, इससे प्रशिक्षित अभियंता निर्माण कार्यों को अधिक मजबूत, टिकाऊ बनाने में सक्षम होंगे। इससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। प्रदेश के निर्माण कार्य अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किये जा सकेंगे।

 

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले स्विस संसद सदस्य

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य  निक्लाउस सैमुअल गुगर ने सौजन्य भेंट की।  गुगर ने…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस शिविर एवं परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स और कैम्प में

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के संस्कार प्रदान करने वाला एक सशक्त माध्यम है। ‘मुख्यमंत्री बैनर’ जैसे कार्यक्रम युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार