ऑर्मी मैराथन में मंत्री सारंग ने की आमजन से सहभागिता की अपील

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों से 19 जनवरी को आयोजित होने वाली ऑर्मी मैराथन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, एकता और देशभक्ति को प्रोत्साहित करना है। "फिट इंडिया, रन विद इंडियन ऑर्मी" के आदर्श वाक्य के साथ यह आयोजन हर उम्र और वर्ग के लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य और देशप्रेम के प्रति प्रेरित करेगा। मंत्री सारंग ने विशेष रूप से युवाओं और परिवारों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया है।

मैराथन में तीन श्रेणियाँ रखी गई हैं, जिसमें 21 किलोमीटर (हॉफ मैराथन), 10 किलोमीटर, और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। इन श्रेणियों के लिए क्रमशः 600, 500 और 400 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और भागीदारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए http://www.armymarathonbhopal.com पर आवेदन किया जा सकता है, और अधिक जानकारी के लिए 62690-33347 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह मैराथन भोपाल के द्रौणांचल से शुरू होकर वीआईपी रोड होते हुए द्रौणांचल पर ही समाप्त होगी। सुबह 6 बजे प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में लगभग 12 हज़ार प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन के दौरान 10 लाख रुपये तक के आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। हॉफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख, द्वितीय स्थान को 50 हज़ार और तृतीय स्थान को 25 हज़ार रुपये प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार 10 किलोमीटर की दौड़ में 50 हज़ार, 25 हज़ार और 15 हज़ार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 20 हज़ार, 15 हज़ार और 10 हज़ार रुपये के नकद पुरस्कार निर्धारित हैं।

यह आयोजन भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है, जो 1949 में जनरल केएम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की याद में मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑर्मी मैराथन का उद्देश्य सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देना और इसे भोपाल में वार्षिक खेल आयोजन के रूप में स्थापित करना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से फिट इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ यह आयोजन स्थानीय समुदायों, खेल प्रेमियों और सशस्त्र बलों के सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास है। भोपाल में आर्मी मैराथन मुख्यालय पश्चिम एमपी सब एरिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाला यह पहला खेल आयोजन है। इसका उद्देश्य आर्मी मैराथन को खेल जगत में प्रमुख आयोजन बनाना और फिट इंडिया अभियान के साथ वार्षिक मैराथन कैलेंडर में दर्ज करना है।

 

  • admin

    Related Posts

    नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

    भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

    त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

    भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव