चोट के चलते ‘रफ्तार का सौदागर’ चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में मचाई थी तबाही

जोहानसबर्ग
 चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले दक्षिण अफ़्रीका को बड़ा झटका लगा है, तेज़ गेंदबाज़ एनरिख नॉर्खिए पीठ की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नॉर्खिए ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सफ़ेद गेंद सीरीज़ में वह वापसी करने वाले थे लेकिन नेट्स में उनके पैर के अंगूठे में चोट लग गई। वह इस समय जारी एसए20 में अपनी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए भी नहीं खेल रहे थे और वह इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ़्रीका जल्द चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए नॉर्खिए के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी।

पिछले साल नवंबर में श्रीलंका के ख़िलाफ़ डरबन टेस्ट के दौरान ग्रोइन इंजरी की चपेट में आए जेराल्ड कोएत्ज़ी नॉर्खिए के विकल्प के तौर पर दल में शामिल किए जा सकते हैं, कोएत्ज़ी इस समय एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए भी खेल रहे हैं। साउथ अफ़्रीका के सफ़ेद गेंद कोच रॉब वॉल्टर ने सोमवार को कहा था कि नॉर्खिए के अनुभव को कोएत्ज़ी के ऊपर तरजीह दी गई थी और उन्हें विश्वास था कि नॉर्खिए चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले फ़िट हो जाएंगे।

लेकिन इसके ठीक 48 घंटे बाद ही क्रिकेट साउथ अफ़्रीका की प्रेस रिलीज में बताया गया कि सोमवार दोपहर को नॉर्खिए का स्कैन हुआ था और वह 50 ओवर वाले टूर्नामेंट के लिए समय पर फ़िट नहीं हो पाएंगे। पिछले छह आईसीसी टूर्नामेंट में यह तीसरी बार है जब नॉर्खिए चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं और तीनों वनडे टूर्नामेंट थे। वह 2019 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले अंगूठे को चोटिल कर बैठे थे और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में वह पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ़्रैक्चर होने के चलते नहीं खेल पाए थे और अब वह चैंपियंस ट्रॉफ़ी से बाहर हो गए हैं। नॉर्खिए ने सितंबर 2023 से कोई वनडे और मार्च 2023 से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

admin

Related Posts

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयरमेंट का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने पाकिस्तान की ओर से 200 से ज्यादा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा