ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू की जांचेंगे प्रगति, राजस्थान-ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

जयपुर।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू के कार्यान्वयन को सुचारू रूप से सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नोडल एजेंसी ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन (बीआईपी) ने बुधवार को  प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इस सत्र में विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें एमओयू कार्यान्वयन पोर्टल राजनिवेश को सुचारू रूप से संचालित करने, प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति पर कुशलतापूर्वक नज़र रखने और अन्य विभागों के अवलोकन के लिए पोर्टल पर इसे अपडेट करने पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, खनन, पर्यटन, रीको, जयपुर विकास प्राधिकरण , शहरी विकास एवं आवास, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  आदि  विभागों व एजेन्सियों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में  बीआईपी के अतिरिक्त आयुक्त श्री सौरभ स्वामी ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के तहत सभी विभागों को एमओयू को तेजी से संसाधित करने, निवेशकों के साथ एक स्वस्थ संवाद स्थापित करने और पोर्टल पर एमओयू की प्रगति के विवरण को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। नोडल अधिकारियों को एक निवेश प्रस्ताव के संपूर्ण जीवन चक्र ढांचे पर प्रशिक्षित किया गया। पोर्टल पर रियल टाइम अपडेट से न केवल कई विभागों को परियोजना की वर्तमान स्थिति जानने में मदद मिलेगी, अपितु निवेशकों को उनकी प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति पर नज़र रखने की भी अनुमति मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान स्क्रीनशॉट की मदद से अधिकारियों को एसओपी  को विधिवत समझाया गया। कुछ  अधिकारियों ने आॅनलाइन भी प्रशिक्षण में  भाग लिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  ने गत 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए। इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान श्री शर्मा ने यह भी घोषणा की थी कि सरकार एमओयू  को चालू परियोजनाओं में बदलने के लिए समर्पित प्रयास करेगी और अगले 12 महीनों में हस्ताक्षरित एमओयू  पर हुई प्रगति की सार्वजनिक घोषणा करेगी।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान