तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान एक बार फिर विवादों में घिरे,अब तक न ज्वाइन किया, न ड्यूटी पर पहुंचे, तलाश जारी

 ग्वालियर
 महिला की शिकायत और कामकाज में सुस्ती के चलते भितरवार से तहसीलदार पद से हटाए गए शत्रुघ्न सिंह चौहान का अता पता नहीं है। 10 जनवरी को कलेक्टर रुचिका चौहान ने उन्हें भितरवार से हटाकर कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख में अटैच करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद से उन्होंने इस कार्यालय में आमद नहीं दी है।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान उनके पति हैं, और उनकी कई पत्नियां हैं। इस मामले में तहसीलदार पर कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग भी महिला ने की है।

बहरहाल, अब चौहान कहां है, किसी को स्पष्ट नहीं पता है। भू-अभिलेख कार्यालय के स्टाफ से नईदुनिया ने पूछा कि तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान कहां हैं, तो स्टाफ स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और कहा कि वह दिखे तो नहीं। चर्चा है कि वे इसलिए ड्यूटी पर नहीं है क्योंकि खुद को लेकर हुई शिकायत के मामले में उलझे हुए हैं।

पहले भी लग चुके यौन उत्पीड़न के आरोप

    ग्वालियर जिले में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण करने की जो शिकायत की है, उसके चलते भितरवार तहसील से हटाया गया।

    चौहान पहले सिटी सेंटर तहसील के तहसीलदार थे, यहां रहने के दौरान उनके खिलाफ शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंची थी, जिसमें एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

    इस मामले में स्थानीय परिवाद समिति के समक्ष मामला पहुंचा और जांच हुई थी। इस आरोप के बाद सिटी सेंटर से हटाकर शत्रुघन चौहान को कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया गया था, जिसके कुछ समय बाद भितरवार भेजा गया था।

    अब जिस महिला ने शिकायत की है, वह थाटीपुर क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने शिकायत में लिखा है कि 2008 में शत्रुघ्न सिंह चौहान संपर्क में आए, तब वे भिंड में रेत कंपनी के साथ मिलकर कारोबार करते थे।

    महिला के जेठ के साथ शत्रुघ्न सिंह की दोस्ती थी। महिला के पति का निधन हो जाने के कारण शत्रुघ्न सिंह ने शादी की इच्छा जताई व जेठ को 15 लाख रुपए दे दिए। महिला के अनुसार उसे शत्रुघ्न ने अलग-अलग जगह रखा और गर्भपात कराता रहा।

    महिला ने 2013 में दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। शत्रुघ्न सिंह चौहान के चार पत्नियां शिकायत में बताई गई हैं और 17 दिसंबर 2014 को पड़ाव थाने में शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की।

 

admin

Related Posts

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की सैलरी में होगी वृद्धि, शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नया फॉर्मूला तैयार

भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इसमें डॉक्टर्स की नियुक्ति सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके लिए लगातार…

प्रदेश सरकार का नया लक्ष्य, शराब से 21 हजार करोड़ कमाई, आबकारी नीति और 111 साल पुराने अंग्रेजी कानून में बदलाव

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए आबकारी नीति 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. इस नई नीति का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?