प्रदेश सरकार 750 निजी कॉलेज की करेगी जांच, ACS ने कलेक्टरों को दिए 2 सप्ताह में रिपोर्ट भेजने के निर्देश

भोपाल
 ग्वालियर के एक कॉलेज के EOW द्वारा बड़े फर्जीवाडे के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के 750 निजी कॉलेज की जांच करने के आदेश दिए हैं। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ACS ने कलेक्टरों से कहा है कि वह राजस्व टीम से कॉलेज का भौतिक सत्यापन कर दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट भेजें।

माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद उन कॉलेजों का भी फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है जो सिर्फ कागजों पर मौजूद है। जानकारों का तो यह भी कहना है कि हो सकता है कि यह फर्जीवाड़ा नर्सिंग कॉलेज के घोटाले की तरह और भी बड़ा सामने आ सकता है।

मौके पर बिल्डिंग नहीं, फिर भी चल रहा था कॉलेज बता दें कि सोमवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने मुरैना के झुंडपुरा में फर्जी शिवशक्ति कॉलेज के संचालन के मामले में 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसमें जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, राजस्थान के बांसवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस ठाकुर सहित 17 प्रोफेसर थे। मौके पर शिवशक्ति कॉलेज का कोई अस्तित्व नहीं था।

इसके बावजूद प्रोफेसर फर्जी कॉलेज का निरीक्षण कर इसे हर साल संबद्धता दी जा रही थी। मंगलवार को एसीएस ने जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. अरुण सिंह चौहान से झुंडपुरा कॉलेज से जुड़ी जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दो पूर्व कुलपति और 17 प्रोफेसरों के खिलाफ दर्ज मामलों की असल सच्चाई क्या है?

बता दे कि सोमवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने मुरैना के झुंडपुरा में फर्जी शिवशक्ति कॉलेज के संचालन के मामले में दो कुलपतियों सहित 17 प्रोफेसर पर एफआईआर दर्ज कराई है। जिन दो कुलपतियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है वह हैं- जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी और राजस्थान में बांसवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर केएस ठाकुर.

admin

Related Posts

परंपरा, प्रकृति और प्रगति का संगम, नव संवत्सर 2083 पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश

भोपाल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाला भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक चेतना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन पद्धति का प्रतीक है। विक्रम संवत् 2083 का शुभारंभ मध्यप्रदेश…

अब घर बैठे जमीन खरीदें! धार के मेगा मित्र पार्क में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू

धार धार जिले के बदनावर स्थित पीएम मेगा मित्र पार्क परियोजना अब निर्णायक मोड़ पर है। निवेशकों के भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमीन का स्वामित्व मिलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें