गुरुवार 16 जनवरी 2025 का पढें राशिफल, इन को मिलेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ अनबन होने के कारण मन परेशान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव होने के कारण वर्कप्रेशर अधिक रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। गृह कलह से बचें। घर में बहुत शांत होकर चीजों को निपटाएं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में उन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित न हो। अपनों के साथ सौहार्द रखें।

सिंह राशि– लिखने-पढ़ने में आपकी रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कुतार्किक बातें न करें। शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा में लाभ होगा। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। भाग्य साथ देगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा, लेकिन लाइफस्टाइल कष्टमय हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा।

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आनंददायक जीवन गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं।

धनु राशि– धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। हालांकि खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सिरदर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, लेकिन धैर्य में कमी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि– मकर राशि वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों को आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में ध्यान देने की जरूरत है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए स्थितियां प्रतिकूल रहने वाली हैं। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। रुपए-पैसे से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है।

admin

Related Posts

आज का राशिफल 27 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें कौन सी राशि का होगा भाग्य साथ और क्या रहेगा दिन का हाल

मेष 27 मार्च के दिन आज लव लाइफ में उथल-पुथल रहेगी। सिचुएशन कंट्रोल से बाहर जाने से पहले ही मामला सुलझाएं। प्रोफेशनल जीवन में सकारात्मक रुख अपनाएं। बिना किसी हिचकिचाहट…

राम नवमी पर इन 5 वस्तुओं का घर में प्रवेश, खुशहाली और उन्नति का संदेश

राम नवमी का पावन पर्व इस वर्ष 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया