श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए मेरठ से चलेंगी 250 रोडवेज बसें

मेरठ

श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में पहुंचाने के लिए मेरठ से करीब 250 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। इन बसों को 20, 21, 22 और 23 जनवरी को चार चरणों में भेजा जाएगा। यह बसें सात फरवरी के बाद ही वापस लौटेंगी। महाकुंभ मेला का पुण्य प्राप्त करने के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है वहीं रोडवेज से भी बसें ली जा रही हैं। इस क्रम में मेरठ रोडवेज रीजन से 435 बसें मांगी गई हैं। मेरठ डिपो से 121 और सोहराबगेट डिपो से 125 बसें भेजी जाएंगी।

बाकी बसें गढ़मुक्तेश्वर और बड़ौत डिपो से भेजी जानी है। आरएम संदीप नायक ने बताया रीजन के सभी डिपो से 20, 21, 22 और 23 जनवरी को 30- 30 बसें चार चरणों में भेजी जानी है। ये बसें प्रयागराज से प्रदेश के बाकी जनपदों में संचालित की जाएंगी। इन बसों को 7 फरवरी के बाद वापस लौटाया जाएगा।

मेरठ से प्रयागराज के लिए 6 बसें और 3 ट्रेन
रोडवेज ने महाकुंभ जाने के लिए 6 बसें संचालित की हैं। इसमें चार बसें सोहराबगेट डिपो से और दो बसें भैंसाली बस अड्डे से शुरू की है। मंगलवार को मेरठ डिपो ने दो बसों का शुभारंभ किया। पहली बस सुबह 11 बजे और दूसरी बस शाम 4 बजे रवाना हुई। वहीं संगम, नौचंदी के अलावा एक स्पेशल ट्रेन भी मेरठ होकर जा रही है।

आज संगम से रवाना किसान
प्रयागराज के महाकुंभ मेला 2025 में भाकियू तीन दिवसीय किसान कुंभ का आयोजन कर रही है। किसान कुंभ 16 से 18 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए देशभर के किसान प्रयागराज पहुंचेंगे। इसी क्रम में मेरठ इकाई भी बुधवार को किसानों की भारी भीड़ के साथ संगम एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि उन्होंने पहले ही रेलवे अधिकारियों से संगम एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने की मांग कर रखी है।

  • admin

    Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, UP में 10% तक बढ़े बिजली बिल लागू

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद बुरी खबर है। प्रदेश में भीषण गर्मी, भारी बिजली कटौती और किल्लत के बीच अब जनता पर महंगाई की एक…

    जलशक्ति विभाग में जीरो टॉलरेंस मॉडल, ऑनलाइन और पारदर्शी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तबादला नीति में पारदर्शिता को लेकर विशेष ध्यान दे रही है. सरकार का पूरा प्रयास है कि विभागों में तबादले के दौरान किसी भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला