भीषण ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में फिर से स्कूलों को बंद करने का ऐलान

 

उत्तर प्रदेश

यूपी में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के बाद भी भीषण ठंड का कहर जारी है। एक पखवारे से भी अधिक दिनों तक दिन तक स्कूल बंद रहने के बाद बुधवार को खुले लेकिन बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। इस बीच अगले दो दिन फिर से बारिश और ओले गिरने की आशंका देखते हुए फिर से स्कूलों को बंद करने का ऐलान होने लगा है। कई जिलों में 18 जनवरी तो कुछ जिलों में 16 तक स्कूल बंद रहेंगे।

इसी क्रम में वाराणसी में आठवीं तक के स्कूलों को अगले चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। 19 को रविवार है ऐसे में चार दिन की छुट्टी हो गई है। वाराणसी के जिलाधिकारी ने 18 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन कड़ाई से करने को कहा गया है।

इसी तरह कन्नौज में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अभी बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने अवकाश घोषित किया है। कन्नौज में भी 8वीं तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।

भदोही में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त बोर्ड के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम विशाल सिंह के आदेश पर कक्षा एक से आठ तक समस्त बोर्ड के स्कूल 15 तक बंद किए गए थे। ऐसे में बढ़ती ठंड को देखते हुए अब यह आदेश 18 जनवरी तक जारी रहेगा।

इसी तरह मऊ, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं में डीएम ने स्कूलों की छुट्टियां दो दिन और बढ़ा दी हैं। इन जिलों में 16 तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही बरेली और प्रयागराज में अभी तक बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी ठंड के कारण स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यहां स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे संचालित होंगे। आदेश में कहा गया कि स्कूलों को शीतकालीन समय का पालन करना होगा।

  • admin

    Related Posts

    मासूम को बनाया हत्या का गवाह! ‘बकरा कटता देखा है’ कहकर रची खौफनाक साजिश, खोड़ा में सनसनी

    गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल युवक की…

    CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

     मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार