पछुआ हवा से यूपी के 21 जिलों में दिन के समय रात जैसी ठंडक

लखनऊ

गलन भरी पछुआ हवा ने रात से ही अधिसंख्य जिलों को जद में ले लिया। नतीजतन 21 जिलों में दिन के समय रात जैसी ठंडक रही। फतेहपुर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम पारा 14.2 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन ढलते ही लखनऊ और आसपास का इलाका घने कोहरे में डूब गया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो रहा है। बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर रात तक दिखने लगेगा।

लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वी यूपी में गुरुवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। लखनऊ में दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम 11 रहा। फतेहपुर के बाद गाजीपुर दूसरे नम्बर पर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा।

लखनऊ रात में घुप्‍प कोहरा
मंगलवार की रात लखनऊ के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया। 10 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। गोमती नगर के लोहिया पथ पर वाहन हजार्ड लाइट ऑन कर रेंगेते दिखाई पड़ें। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर बुधवार की सुबह तक रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। गुरुवार को बारिश हो सकती है।

मंगलवार की सुबह बेहद सर्द रही। बर्फीली हवा लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर रही थी। गलन और ठिठुरन का सिलसला दोपहर तक चला। इसके बाद धूप निकली जिसने लोगों को राहत दी। स्वेटर-जैकेट लाद कर निकलने वालों को तेज धूप से चुनचुनाहट महसूस हुई। दिन ढलते ही गलन वाली सर्द हवाओं का कहरा दोबारा जारी हो गया। रात 10 बजे तक जहां आसमान बिल्कुल साफ था, वहीं 11 बजे तक कोहरा छाने लगा। आधी रात कोहरा गहरा गया।

कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को सुबह कोहरा घना रह सकता है। रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को तेज हवा, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा।

  • admin

    Related Posts

    CM योगी का माफियाओं को खुला संदेश- यूपी में अब दहशत नहीं, कानून का राज चलेगा

     मऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में आयोजित विकास जनसभा के मंच से विपक्ष और माफियाओं पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मां…

    अब्दुल्ला आजम को बड़ा कानूनी राहत, सजा रद्द होने के बाद रिहाई पर टिकी नजरें

    लखनऊ  समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अभी जेल में बंद है. पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है. MP/MLA सेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी