“मेरी सास को हथकड़ी का शौक है” का लगाया स्टेटस, राजस्थान-बीकानेर में महिला ने दहेज उत्पीड़न के चलते कुंड में कूदकर दी जान

बीकानेर।

जिले के हदां थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक तनाव के चलते एक महिला ने कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका दुर्गा कंवर ने मौत से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। दुर्गा कंवर ने अपने स्टेटस में लिखा, "मिस यू मम्मी-पापा।

मेरी सास को हथकड़ी लगाने का बहुत शौक है, आप इसे जरूर पूरा करना।" यह संदेश पढ़कर परिवार और परिचितों में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता देवीसिंह ने हदां थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार दुर्गा की शादी 2021 में दिलीप सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका के ससुर छैलूसिंह, सास कमा कंवर और ननद सोनू कंवर दहेज की मांग को लेकर दुर्गा को प्रताड़ित कर रहे थे। दुर्गा के भाई सांगू सिंह ने बताया कि उनकी बहन को लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। घटना वाले दिन दुर्गा ने स्टेटस लगाया और इसके बाद कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी। थानाधिकारी हदां ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई का कहना है कि मरने से पहले उसने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया कि "मिस यू मम्मी-पापा" मेरी सास को हथकड़ी लगाने का बहुत शौक है। आप उसकी ये हसरत पूरी करना। स्टेटस को देखकर जब हमने ससुराल वालों से पता किया तो पता चला कि दुर्गा की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

admin

Related Posts

अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा, इलाज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

अजमेर अजमेर शहर में यूनानी थेरेपी के नाम पर बुजुर्ग से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर…

जयपुर में अवैध खनन पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 जयपुर जयपुर जिले में अवैध खनन और विस्फोटक तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। चंदवाजी थाना पुलिस ने त्रिवेणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की