मंत्री शुक्ला ने कहा सोलराइजेशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित बिजली पर निर्भरता को कम करना और बिजली बिल को घटाना

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सोलराइजेशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित बिजली पर निर्भरता को कम करना और बिजली बिल को घटाना है। फ़्यूजन फाइनेंस द्वारा 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित किया गया है, इससे केवल ऊर्जा खर्च कम होने के साथ स्वास्थ्य केंद्र को एक स्थिर और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत प्रदान करना भी है। मंत्री शुक्ला मंगलवार को भिंड में फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में सफलतापूर्वक लगाए गए 20 किलोवॉट सोलराइजेशन प्रोजेक्ट के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में लगाए गए 20 किलोवॉट सोलराइजेशन प्रोजेक्ट का उद्देश्य वर्तमान में खर्च हो रही विद्युत ऊर्जा को हरित और सस्ती ऊर्जा से परिवर्तित करना है। ऊर्जा के बिना विकास संभव नहीं है और यह वर्तमान में विकास के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। इसलिए, अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में हमने 52 हजार पंपों के टैंडर निकाले हैं, उनमें पांच साल की गारंटी के साथ सोलर मोटर और 25 साल की गारंटी के साथ पैनल रहेगा। साथ ही उसमें केवल बोर किसान का होगा। इसके लिये 30 प्रतिशत सब्सिडी भारत सरकार और 30 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार दे रही है।

मंत्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में नवकरणी ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मानना है कि बिजली के भार को अक्षय ऊर्जा के माध्यम से ही कम किया जा सकता है। इसलिए आने वाले दिनों में सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कुसुम ए, बी और सी" ये तीन योजनाएं हैं जिसमें कुसुम-ए में अपनी 15 बीघा जमीन पर 2 मेगावाट का सोलर पैनल लगा सकते हैं, लेकिन वो 33केवी सबस्टेशन के 5 किमी. के दायरे में होना चाहिए, इसके लिये पूरा लोन सरकार देगी और इसका एक छोटा सा अंश किसान को देना होगा। इससे बनने वाली अतिरिक्त बिजली 22 वर्ष तक मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी।

 

admin

Related Posts

ग्वालियर में शादी के सीजन में विंटेज कारों की मांग, किराया 11 हजार से 35 हजार तक बढ़ा

ग्वालियर शहर में शादी सीजन शुरू होते ही बारात के अंदाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले दूल्हे पारंपरिक घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलते…

प्रदेश में राज्यसभा चुनाव: 3 की बजाय 4 सीटों पर चुनाव, 4 मई की तारीख पर सियासी दांव-पेंच

भोपाल   मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल राज्य से तीन सीटें खाली होना तय है, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन रही हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की