मोहन भागवत ने कहा राम मंदिर आंदोलन किसी का विरोध करने के लिए शुरू नहीं किया गया था

अयोध्या
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तारीख को 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाया जाना चाहिए क्योंकि भारत की 'सच्ची आजादी' इसी दिन स्थापित हुई. इसके लिए कई शताब्दियों तक 'परचक्र' (शत्रु के हमले) का सामना हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या की राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. हालांकि, हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा समारोह 11 जनवरी 2025 को एक साल पूरा हुआ. मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन किसी का विरोध करने के लिए शुरू नहीं किया गया था.

'दुनिया के लिए रास्ता…'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख ने जोर देकर कहा कि यह आंदोलन भारत के 'स्व' को जगाने के लिए शुरू किया गया था, जिससे देश अपने पैरों पर खड़ा हो सके और दुनिया को रास्ता दिखा सके.

मोहन भागवत, इंदौर में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 'राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार' समारोह के मौके पर बोल रहे थे. मोहन भागवत ने कहा कि पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के दौरान देश में कोई कलह नहीं थी.

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

इस पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. संजय ने कहा, रामलला को RSS लेकर नहीं आया था. मोहन भागवत ने संविधान भी नहीं लिखा है. वो जो कह रहे हैं- वह गलत है. राम लला हजारों साल से हैं. हमने उनके लिए संघर्ष किया है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

वहीं, चंपत राय ने कहा कि मैं यह सम्मान राम मंदिर आंदोलन के सभी ज्ञात और अज्ञात लोगों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में मदद की.

आंदोलन के दौरान संघर्ष के कई चरणों का जिक्र करते हुए चंपत राय ने कहा कि मंदिर 'हिंदुस्तान की मूंछ' का प्रतीक है और वे इसके निर्माण का माध्यम मात्र हैं.

क्या है अहिल्या पुरस्कार?

'राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार' इंदौर स्थित सामाजिक संगठन 'श्री अहिल्याोत्सव समिति' द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को हर साल दिया जाता है. इस संगठन की अध्यक्ष पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन हैं.

पुरस्कार समारोह के मौके पर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की प्रतिष्ठित शासक देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक भव्य स्मारक शहर में बनाया जाएगा, जिससे लोग उनके जीवन चरित्र से परिचित हो सकें.

पिछले कुछ साल में राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार नानाजी देशमुख, विजया राजे सिंधिया, रघुनाथ अनंत माशेलकर और सुधा मूर्ति जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को दिया गया है.

admin

Related Posts

AI Impact Summit 2026 बना भारत की ताकत का मंच, राघव चड्ढा ने बताया वैश्विक प्रभाव

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और प्रौद्योगिकी शासन से संबंधित चर्चाओं को आकार…

यूजीसी एक्ट के पक्ष में जनआंदोलन तेज, सड़क पर उतरे लोग, प्रशासन पर दबाव

महाराजगंज आज महाराजगंज में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के शिक्षकों-छात्रों से जुड़े भेदभाव निरोधक प्रावधानों पर लगी रोक के विरोध में भारतीय बौद्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा