4500 से ज्यादा पदों पर AIIMS में निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें डिटेल

नई दिल्ली

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी का बढ़िया मौका है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार इस एम्स सीआरई भर्ती 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क
अगर कोई सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन करता है तो आपको आवेदन शुल्क 3000 रुपये लगेंगे. वहीं, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 2400 रुपये देने होंगे. पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.

जानें क्या है उम्र सीमा
इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेक 35 साल के बीच होनी चाहिए.

किन पदों पर होगी भर्ती
एम्स सीआरई भर्ती 2025 के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा कुल 4576 रिक्तियां जारी की गई है. कुल भर्ती में से 813 रिक्तियां नर्सिंग अधिकारी / सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स / वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पदों के लिए जारी की गई हैं, 663 ड्रेसर/अस्पताल अटेंडेंट/नर्सिंग अटेंडेंट/मल्टी-टास्किंग स्टाफ/ऑपरेटर (ई एंड एम) और कई पदों के लिए भी वैकेंसी निकाली गई है.

कैसा होगा AIIMS CRE भर्ती 2025 परीक्षा का पैटर्न
सीआरई एम्स परीक्षा में कुल 100 MCQ प्रश्न होते हैं.
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिये जायेंगे.
परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी.
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन होगी.
योग्यता अंक यूआर/ईडब्ल्यूएस के लिए 40%, ओबीसी के लिए 35% और एससी और एसटी के लिए 30% होंगे.

ऐसे करें आवेदन

    आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in/ पर जाएं.
    अपनी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
    रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन आईडी भेजी जाएगी.
    आवेदन पत्र भरें और शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डिटेल दर्ज करें.
    इसके बाद अपलोड इमेज टैब पर क्लिक करें और एक फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
    सभी डिटेल चेक करने के बाद पेमेंट कर दें.
    आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें.

 

admin

Related Posts

23 लाख छात्रों पर असर: NEET UG 2026 फिर से कराने का फैसला

नीट पेपर लीक कांड पर जिसका डर था, वही हो गया है. जी हां, नीट यूजी परीक्षा यानी NEET UG 2026 परीक्षा रद्द हो गई है. NTA ने नीट पेपर…

सरकारी नौकरी फॉर्म भरते समय होने वाली बड़ी गलतियां

भारत में सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज है. हर दूसरा युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहता है. लेकिन फिर भी कई बार उन्हें यह नहीं समझ आता कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत