भीलवाड़ा में शीतलहर के कहर से बदला स्कूल और आंगनबाड़ी का समय, डीएम ने दिया अनुपालन का आदेश

भीलवाड़ा
 भीलवाड़ा में शीतलहर के कारण सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. सर्दी के दौरान दिन और रात के तापमान में कमी होने की वजह से दिन में भी रात जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है. भीलवाड़ा में लगातार बढ़ती सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता गंभीर दिखाईं दे रहे हैं.

बदल गया आंगनबाड़ी और स्कूलों का समय
जिला कलेक्टर मेहता ने एक आदेश जारी कर आंगन
बाड़ी और स्कूलों का समय बदल दिया है. इसके तहत स्कूल का टाइम बदल कर 14 से 16 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा के लिए 14 से 18 जनवरी तक समय परिवर्तन करते हुए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है. वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का समय यथावत रहेगा.

यह है स्कूल की नई टाइमिंग  
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में समय को लेकर आदेश जारी किए हैं. दिनांक 14 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक, सभी विद्यार्थियों के विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4  बजे के मध्य ही रखा जाएगा. इस आदेश का पालना सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्था प्रधान और संचालकों को निर्देश दिए गए हैं. यह आदेश बच्चों को शीतलहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है.

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शाला पूर्व शिक्षा के लिए समय परिवर्तन  
राजस्थान में शीतलहर के दृष्टिगत, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शाला पूर्व शिक्षा के लिए समय परिवर्तन किया है. यह परिवर्तन 14 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा.उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग राजकुमारी खोरवाल ने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा का समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पूर्व समय सुबह 10 बजे से  दोपहर 2 बजे तक यथावत उपस्थित रहकर शेष गतिविधियां संपादित करेंगी. यह निर्णय बच्चों को शीतलहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है

admin

Related Posts

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नया SOP, अब लेपर्ड को पकड़ना पहली प्राथमिकता

जयपुर  राजस्थान में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच राज्य वन विभाग ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी लेपर्ड को 'आदमखोर' घोषित कर उसे…

हरियाणा में कपास संकट: कीट और लागत के डर से किसानों ने बदला फसल रुख

 ढिगावा मंडी  हरियाणा में कपास की खेती करने में किसान रूचि नहीं दिखा रहे हैं। मार्केट में अच्छा भाव मिलने के बावजूद भी किसानों का कपास से मोह भंग हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला