थाईलैंड में बाॅथटब में मिला बीबी का शव, पति पर हत्या का केस

लखनऊ
लखनऊ की रहने वाली प्रियंका शर्मा की थाईलैंड में रहस्यमय हालात में मौत हो गई. वो अपने पति और बेटे के साथ थाईलैंड के पटाया शहर घूमने गई थी. इसी दौरान होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रियंका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति आशीष श्रीवास्तव ने की है.

आशीष श्रीवास्तव और प्रियंका शर्मा लखनऊ के वृंदावन में रहते थे. उन दोनों ने लव मैरिज की थी. प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने आरोप लगाया है कि आशीष ने उनकी बेटी की हत्या की है. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है.

सत्यनारायण शर्मा के अनुसार, आशीष उनकी बेटी प्रियंका को शादी के बाद से ही परेशान कर रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि आशीष का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसका प्रियंका विरोध करती थी. इसके बाद आशीष ने प्रियंका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.  

प्रियंका ने आशीष के खिलाफ दर्ज कराया था केस

इतना ही नहीं प्रियंका ने पहले भी आशीष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अब प्रियंका की मौत के बाद सत्यनारायण शर्मा ने राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मदद मांगी है. पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दिए हैं.

2017 में दोनों ने की थी लव मैरिज  

बता दें कि प्रियंका और आशीष ने साल 2017 में लव मैरिज की थी. प्रियंका पटना एम्स में एकाउंट का काम देखती थीं, जबकि आशीष वहां सीनियर रेजीडेंट थे. हालांकि शादी के बाद आशीष की तैनाती जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज में हो गई थी.

पुलिस ने क्या बताया?

डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह के मुताबिक, परिवार को शक है हत्या की गई है और हत्या का आरोप पति आशीष श्रीवास्तव पर लगाया है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है पत्नी की थाइलैंड में बाथ टब में संदिग्ध परिस्थियों में डूबकर मौत हुई थी जिसके बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी पहलू पर जांच की रही है.

 

admin

Related Posts

अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर: सास दूसरी बार फरार, दो लाख रुपये भी गायब

 अलीगढ़  अलीगढ़ की वह सास, जो पिछले साल अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, एक बार फिर चर्चा में है. करीब दस महीने तक दामाद राहुल के…

इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 400 करोड़ और चार्जिंग स्टेशन के लिए दिए गए 50 करोड़ रुपये

नव निर्माण के नौ वर्ष: बजट 2026-27  नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास को मिले नए पंख, बजट में 2,111 करोड़ रुपये की घोषणा जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 3 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका