मेयर प्रत्याशी के लिए 20 हजार, पार्षद के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि निवार्चन आयोग ने की तय

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के लिए तय जमानत राशि की घोषणा कर दी है। नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद आदि के लिए यह राशि अलग-अलग है।

इसके तहत नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को 20 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं पार्षद के लिए यह पांच हजार रुपये है। चुनाव में केवल गंभीर उम्मीदवार ही हिस्सा लें और निवार्चन व्यय का दुरुपयोग न हो यह सुनिश्चित करने के लिए ही जमानत राशि का प्रविधान किया गया है।

चुनाव के बाद यह राशि विजेता और पराजित सभी उम्मीदवारों को वापस कर दी जाती है। बशर्ते उम्मीदवार ने सीट पर पड़े कुल वोटों का कम से कम 1/6 वोट हासिल किए हों। नगरीय निकाय चुनाव में भी राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए जमानत राशि का प्रविधान किया है।

इस संबंध में तय राशि की घोषणा की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को यह राशि आधी जमा करने की छूट दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने पार्षद, सरपंच व पंचों के लिए निर्वाचन प्रारूप फॉर्म भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

उम्मीदवारों को यह राशि जमा कराने के साथ ही एक एनओसी भी देनी होगी। इसमें लिखा होगा कि उनके ऊपर किसी सरकारी संस्थान से लोन नहीं है।

उम्मीदवारों को इस तरह देनी होगी राशि
    महापौर- 20,000 रुपये
    नगर निगम पार्षद- 5,000 रुपये
    नगरपालिका अध्यक्ष- 15,000 रुपये
    नगर पंचायत अध्यक्ष- 5,000 रुपये

कांग्रेस में महापौर के 11 दावेदर
बिलासपुर नगर निगम चुनाव 2025 में कांग्रेस का टिकट पाने की दौड़ तेज हो गई है। रविवार को टिकट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि थी। इस दौरान शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी कार्यालयों में प्रत्याशियों का भीड़ लगी रही। महापौर चुनाव लड़ने के लिए दिग्गजों के साथ 11 ने दावेदारी की है।

वहीं, पार्षद प्रत्याशी बनने के लिए 270 आवेदन मिले हैं। महापौर और वार्ड पार्षद के पदों के लिए दिग्गज नेताओं और नए चेहरों ने आवेदन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और प्रत्याशियों की तैयारी ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।

जल्द उम्मीदवारों के नाम की होगी घोषणा
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए तीन दिन की आवेदन प्रक्रिया की। रविवार को इसका अंतिम दिन था। इस प्रक्रिया के बाद कांग्रेस अब प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेगी और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की संभावना है।

चुनावी तैयारी के बीच यह प्रक्रिया पार्टी के लिए अहम रही। अंतिम दिन 150 से अधिक ने आवेदन कांग्रेस कमेटी के पास एवं लगभग 40 आवेदन ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पास जमा किए गए। तीन दिनों में लगभग 270 फार्म जमा हुआ, जिसमें 12 जनवरी को लगभग 190 आवेदन जमा हुए।

  • admin

    Related Posts

    बस्तर में जुटे राज्यों के दिग्गज नेता, CM साय ने योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

    पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, ASI और प्रधान आरक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

    रायपुर  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बेमेतरा जिले में ASI, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए है। एक साथ 140 पुलिसकर्मियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?