लॉरेन पॉवेल दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल, महाकुंभ में कल्पवास में रहेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी

प्रयागराज

 प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश की कई हस्तियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इनमें आईफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के को-फाउंडर रहे दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी शामिल हैं। वह महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वह निरंजिनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के आश्रम में रहेंगी। इस दौरान वह कल्पवास में रहेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। लॉरेन पॉवेल दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ…

स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि लॉरेन पॉवेल जॉब्स की सनातन धर्म में गहरी रुचि हैं। वह ध्यान लगाने के लिए भारत आईं हैं। उन्हें अखाड़े की पेशवाई रस्म में शामिल किया जाएगा। वह महाकुंभ के दौरान संन्यासी की तरह रहेंगी। वह शाही स्नान (14 जनवरी) और मौनी अमावस्या (29 जनवरी) के दौरान शाही स्नान करेंगी। लॉरेन एक सफल उद्यमी हैं और परोपकार के कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सामाजिक और पर्यावरण के मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अपनी संस्था Emerson Collective के जरिए वह शिक्षा सुधार, क्लाइमेंट चेंज और सोशल जस्टिस जैसे मुद्दों पर काम करती हैं।

कितनी है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ $15.8 अरब डॉलर हैं। उनके पति स्टीव जॉब्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी ऐपल के को-फाउंडर थे। इस कंपनी का मार्केट कैप 3.580 ट्रिलियन डॉलर है। कंपनी ने पिछले साल भारत से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के आईफोन एक्सपोर्ट किए थे।

लॉरने दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हैं। 2023 में फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें दुनिया की 25वीं सबसे प्रभावशाली महिला बताया था। वह अमेरिका की प्रमुख पत्रिका The Atlantic की ऑनर और चेयरमैन हैं। शिक्षा में सुधार के लिए उन्होंने College Track को को-फाउंड किया था।

admin

Related Posts

‘ढाई करोड़ की गाड़ी वाले गमले चुराते थे’: सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा तंज

लखनऊ आयोजन तो महापौर और पार्षदों के तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने का था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विपक्षी दलों को भी ललकारा। भारत माता…

पहले विधानसभा चुनाव, फिर पंचायत रण! यूपी में चुनावी कैलेंडर को लेकर बड़ा सवाल

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की 'गांव की सरकार' लखनऊ के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. यूपी के पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला