‘स्वस्थ, मजबूत युवा ही बनाएंगे स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत’, राजस्थान-राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री

जयपुर।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन रविवार को कोटा जिले के सिआम ऑडिटोरियम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह को संबोधित कर शिक्षा मंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि स्वस्थ, संस्कारवान और समर्थ बनकर विवेकानंद के सपनों को साकार करें।

शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और उनके देश प्रेम के उदाहरण प्रस्तुत किए। कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य को साधते हुए श्रम साधना के बल पर उसे पाने के लिए समर्पित होना होगा। ऐसे युवा ही भारत को पुनः विश्व गुरु के आसन पर सुशोभित करने में सक्षम होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज युवा नशे और कुसंस्कारों की ओर जा रहे हैं, ऐसे में हम सभी का नैतिक दायित्व है कि ऐसी बुराइयों को जड़ से समाप्त करें। उन्होंने जन्मभूमि, जननी, गौ माता का महत्व बताते आह्वान किया कि हमें इन्हें सर्वाेपरि रखते हुए पूर्ण सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की भी शपथ दिलाई। युवा दिवस के अवसर पर नियुक्ति पत्र पाने वाले आशार्थियों का भी उन्होंने आह्वान किया कि वे जन सेवा के प्रति समर्पण का भाव लेकर राजकीय सेवा में आएं। समारोह में विद्यार्थियों ने विवेकानंद का वेश धारण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संगीत गुरु बरखा जोशी के निर्देशन में की गई।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट