दंगल-6 प्रतियोगिता का फाइनल: थापा को पटखनी देकर दंगल के सुल्तान बने पंजाब के विक्की पहलवान

दंगल-6 प्रतियोगिता का फाइनल: थापा को पटखनी देकर दंगल के सुल्तान बने पंजाब के विक्की पहलवान

पहलवानों के बीच दूसरे दिन हुए 14 मुकाबले

सिंगरौली
अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन -6 के दूसरे व आखिरी दिन रविवार को पहलवानों के बीच कुल 14 मुकाबले हुए। कई राज्यों के दिग्गज पहलवानों को पछाड़ते हुए पहले सेमीफाइनल में पंजाब पटियाला के विक्की व जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी और दूसरे में राजस्थान के समशेर व नेपाल के लक्की थापा ने प्रवेश किया। दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाब पटियाला के विक्की व नेपाल के लक्की थापा पहलवान के बीच हुआ। जिसमें नेपाल के पहलवान को पटखनी देकर पंजाब के विक्की  पहलवान दंगल के विजेता बने। वहीं महिला पहलवानों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में गाजीपुर की सीमा को हराकर बिहार की नूतन पहलवान विजेता रही।
रविवार को दंगल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राधा सिंह के साथ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित दंगल के आयोजन नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे थे। प्रतियोगिता में व्यवस्था को संभालने में आयोजन के अध्यक्ष देवेश पांडे संतोष सोनी पूर्णवासी, रूपेश चतुर्वेदी लक्ष्मी शाह सुखेंद्र पाठक संतोष शाह मुरारी शाह गोलू सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे। कुश्ती शुरू होते ही हजारों की संख्या में भीड़ ने तालियों की गडगड़़ाहट से पहलवानों का हौसला अफजाई किया। पहलवानों की कुश्ती देखने रामलीला मैदान में जिले के साथ ही पड़ोसी राज्य के भी खेल प्रेमी पहुंचे थे। रामलीला मैदान दर्शकों से भरा हुआ था। स्टेडियम में सीढिय़ों पर बैठकर लोगों ने दंगल प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। कुश्ती को रोचक बनाने के लिए अयोध्या अखाड़े के लाड़ी पहलवान व प्रवीण पहलवान दिल्ली सहित आए हुए पहलवानों का दमखम देखकर दर्शको में काफी उत्साह रहा।

साम समय में बेकाबू हो गई थी भीड़
जैसे ही सेमीफाइनल और फाइनल का समय नजदीक पहुंचा कि भीड़ बेरिकेट्स तोडकऱ अखाड़े के पास पहुंचने की कोशिश करने लगे। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे आयोजक मंडल और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन अखाड़े पर कुश्ती को देखकर जनता पहलवानों को हौसला अफजाई कर रही थी। पुलिस ने कमान संभालते हुए भीड़ को काबू करने की व्यवस्था में जुटी थी। दिनभर भीड़ को शांत कराने व अव्यवस्था नहीं फैलने पर पुलिस ने मशक्कत किया है।

अखाड़े पर इन पहलवानों ने की जोर अजमाइश
मोंटी पहलवान दिल्ली हुआ बिंदू पहलवान पंजाब, टमाटर सतना कालू बिहार, अशोक सिंह सिंगरौली और मुन्ना टाइगर राजस्थान, आसिफ छिंदवाड़ा मध्य-प्रदेश और अंकित हरियाणा, बीएसएफ जवान रिजवान जम्मू कश्मीर और मुन्ना टाइगर राजस्थान, अमरेश सिंगरौली चाचर और फरहान हुसैन सिंगरौली बैढ़न, नूतन बिहार शिवानी हरियाणा लकी थापा नेपाल सोनू चंडीगढ़ चौधर वॉकर उत्तर प्रदेश और कल्लू पहलवान पंजाब बाबा लाडी अयोध्या प्रवीण दिल्ली, महिला पहलवान में कात्यानी द्विवेदी सिंगरौली और नूतन बिहार ने अखाड़े में जोर आजमाइश की।

  • admin

    Related Posts

    महिलाएं बन रहीं संपत्ति की मालकिन, नए वित्तीय वर्ष में 17 हजार रजिस्ट्रियों का बड़ा आंकड़ा पार

    भोपाल  मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी तक हो गई है। हर साल 7 फीसदी की दर से ये बढ़ोतरी हो रही…

    Township Development को लेकर MP सरकार सख्त, अनियमितताओं पर लगेगी लगाम

    भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं। अब मास्टर प्लान में लैंड यूज परिवर्तन करवाकर छोटे क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान