उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 14 जनवरी को दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से बारिश की चेतावनी जारी

नई दिल्ली
उत्तर भारत में मौसम की दोहरी मार पड़ी है। कड़ाके की ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 12 और 13 जनवरी, असम, मेघालाय और नगालैंड में 13 जनवरी को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने जा रही है। साथ ही, श्रीलंका के तटों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 12-15 जनवरी, केरल, माहे में 12-16 जनवरी को बारिश होने जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 14 जनवरी को दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 16-18 जनवरी, हिमाचल प्रदेश में 15-18 जनवरी, उत्तराखंड में 15-17 जनवरी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 15 और 16 जनवरी, पूर्वी राजस्थान में 14 और 15 जनवरी, पश्चिमी राजस्थान में 15 जनवरी को बारिश होगी।

इस समय जम्मू कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 1-5 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में यह 6-12 डिग्री के बीच है। इसके अलावा, आज मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान बिहार के देहरी में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजस्थान, गुजरात आदि में न्यूनतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तामपान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। वहीं, मध्य भारत में भी ऐसा ही होगा। इसके अलावा, पश्चिमी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेलसियस की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

घने कोहरे की भी चेतावनी
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 12 और 13 और कुछ इलाकों में 14 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 12, 13 जनवरी को बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान में 12 जनवरी को बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, यूपी में 14-16 जनवरी को घना कोहरा, उत्तराखंड में 12-14 जनवरी, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी 12 और 13 जनवरी को कोहरे की मार पड़ने वाली है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में 12 और 13 जनवरी, पंजाब में 13 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी।

admin

Related Posts

बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह