सुरक्षाबलों ने मणिपुर में फायर आर्म्स, AK-56 समेत बड़ी संख्या में हथियार बरामद

इंफाल.
मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने सात फायर आर्म्स और विस्फोटक सामग्री बरामद किए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना को लेकर कहा कि चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत ओल्ड गेलमोल गांव में एक तलाशी अभियान के दौरान, एक एके -56 राइफल और एक चीनी मूल के हथगोले सहित सात फायर आर्म्स बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सात फायर आर्म्स और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल में मोरेह पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत गोवाजंग क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया और लगभग 1 किलोग्राम वजन वाले दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और लगभग 5 किलोग्राम वजन वाला एक आईईडी बरामद किया। पिछले साल मई से मणिपुर में जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

इस क्षेत्र से हथियार और चार हथगोले बरामद
वहीं इससे पहले इंफाल पूर्वी जिले में नुंगब्रम और लैरोक वैफेई क्षेत्रों में एक 7.62 एमएम रूसी आरपीडी मशीन गन और 5.56 एमएम आइएनएसएएस राइफल बरामद हुईं थी। इसी क्षेत्र में दो और हथियार और चार हथगोले, दो वायरलेस रेडियो सेट और गोलियां भी जब्त की गई हैं।

कंगपोकपी जिले में लैमाटोन थांगबुह के समीप नेपाली खुट्टी क्षेत्र से तीन हथियार, एक डेटोनेटर एक आइईडी और गोलियां बरामद की गईं। मई में हिंसा भड़कने के बाद सुरक्षा बल पूरे मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। दो समूहों के बीच हिंसा में 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

admin

Related Posts

मोदी का बड़ा ऐलान: 2029 में बेटियों को मिलेगा उनका हक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

देहरादून  पीएम मोदी ने मंगलवार को देहरादून में कहा, ‘4 दशकों से महिला-बेटियां अपने हक का इंतजार कर रही है। अब वह समय आ गया है। हम अपने देश की…

ईरान पर ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं, होर्मुज में तूफान के संकेत, रूस भी कूदा युद्ध में

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई, जबकि पहले युद्धविराम की घोषणा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
IPL 2026 शेड्यूल में चुनाव के कारण बदलाव, BCCI ने लिया अहम निर्णय

स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
स्ट्राइक रेट विवाद पर बोले बाबर आजम, “हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते”

बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
बुमराह की यॉर्कर पर सवाल, आईपीएल 2026 में नहीं दिखा पुराना असर

चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
चिन्नास्वामी में रन बरसने की उम्मीद, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?