मरीज के रैफर की जेएलएन अस्पताल को मिलेगी पूर्व सूचना, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अस्पताल को दी सौगातें

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को कई सौगातें दी। उन्होंने यहां सेतु एप का शुभारम्भ किया। अब संभाग में किसी भी अस्पताल से मरीज रैफर होकर जेएलएन आता है तो उसके आने की पूर्व सूचना अस्पताल को प्राप्त होगी और यहां मरीज के उपचार की तैयारी कर ली जाएगी। अस्पताल के लिए कई सुविधाओं की भी शुरूआत की गई।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिला स्थित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में कई सुविधाओं की शुरूआत की। उन्होंने यहां सेतु एप का शुभारम्भ किया। इस ऎप के माध्यम से संभाग के सभी चिकित्सालयों से रैफर होकर इस चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की सूचना पूर्व में प्राप्त हो सकेगी। इससे इस चिकित्सालय में उपचार संबंधी कार्यवाही पूर्व में ही की जा सकेगी। इससे मरीज को उपचार दिये जाने में किसी तरह का विलम्ब नहीं होगा। देवनानी ने शनिवार को जवाहर फाउंडेशन द्वारा 111 कम्बल मरीजों के लिये डोनेट किए। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल अजमेर तथा टाटा पावर अजमेर के संयुक्त सहयोग से 15 पेशेंट ट्रॉलियों तथा 11 व्हील चेयर मरीजों के लिए दी। श्री देवनानी ने अस्पताल में जनसुनवाई केन्द्र का भी शुभारंभ किया। यहां पर विभिन्न शिकायतों व समस्याओं का निवारण किया जाएगा। देवनानी ने चिकित्सालय के प्रथम तल पर स्थित सेन्ट्रल लैब में पैथोलोजी लैब एवं माईक्रोबायोलोजी लैब का मरीजों के हितार्थ शुभारम्भ किया। उन्होंने जोनल ब्लड बैंक तथा आरएमसीटीए एवं नर्सिंग यूनियन के द्वारा चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया एवं चिकित्सक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

admin

Related Posts

पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा झालावाड़, वसुंधरा राजे ने गागरोन दुर्ग गैलरी का किया लोकार्पण और सेल्फी पॉइंट पर खुद ली फोटो

  झालावाड़ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र पहुंचीं, जहां उन्होंने कामखेड़ा बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की, पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई और…

जयपुर में हाथियों ने मिलकर मनाया अनंत अंबानी का जन्मदिन, फलों से सजी बुफे में 3 हजार किलो आहार खाकर खुश हुए गजराज

जयपुर जयपुर में हाथी गांव में उद्योगपति अनंत अंबानी का जन्मदिन इस बार बेहद अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस खास मौके पर हाथियों ने 2.5 फीट ऊंचा केक काटा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 1 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?