टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया जिम्बाब्वे ने, सिकंदर, ब्रायन और मरुमानी ने की छक्के-चौकों की बौछार

नई दिल्ली.
क्रिकेट में चौकों-छक्के लगना आम है और स्टेडियम में मौजूद लोग भी यही चाहते हैं, अगर किसी 20 ओवर के मैच में 57 बाउंड्री लग जाएं तो यह कमाल ही है। ऐसा कमाल हुआ भी है जब जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने टी20 मैच में 27 छक्के और 30 चौके लगाए। जिम्बाब्वे ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए और उसने 4 विकेट पर 344 रन बनाए थे, जो टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड है।

यह कारनामा जिम्बाब्वे ने केन्या की राजधानी नैरोबी में पिछले साल 23 अक्टूबर को किया था और इसका शिकार बना था गाम्बिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर ब्रायन बेनेट (50) और टी मरुमानी (62) ने 98 रन बहुत ही तेज गति से बनाए, लेकिन असली तूफान तब आया जब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा मैदान पर उतरे। सिकंदर रजा ने इस मैच में महज 33 गेंदों में शतक लगा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 43 गेंद में 133 रन की पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

जिम्बाब्वे के इस रिकॉर्ड खेल में क्लाइव मंडाडे ने भी 17 गेंद में 53 रन बनाए थे। उन्होंने 17 में से 8 गेंदों को बाउंड्री के पार कराई। 5 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके लगाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की इस पारी में 27 छक्के लगे। यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में विश्व रिकॉर्ड है। जिम्बाब्वे ने इस मैच में चौकों और छक्कों से 282 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल का विश्व रिकॉर्ड है। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की तूफानी रफ्तार के बाद गेंदबाज का भी जलजला रहा। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने गाम्बिया की पारी महज 54 रन पर समेट दी। इस तरह उसने 290 रन से मैच जीत कर इतिहास रच दिया था।

admin

Related Posts

दुख को ताकत बनाया: पिता को मुखाग्नि देकर क्रिकेट की जिम्मेदारी निभाने लौटे रिंकू सिंह

अलीगढ़ पिता को मुखाग्नि देने के बाद रिंकू सिंह अपने कर्तव्य पथ पर लौट गए। शनिवार को वह कोलकाता में टीम से जुड़ गए। पिता के निधन से दुखी रिंकू…

एयरस्ट्राइक के बाद पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- ‘सुरक्षित हैं, मगर डर अभी भी कायम’

दुबई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को ट्रेनिंग देने वाले इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा उस समय बाल-बाल बच गए जब ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दुख को ताकत बनाया: पिता को मुखाग्नि देकर क्रिकेट की जिम्मेदारी निभाने लौटे रिंकू सिंह

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
दुख को ताकत बनाया: पिता को मुखाग्नि देकर क्रिकेट की जिम्मेदारी निभाने लौटे रिंकू सिंह

एयरस्ट्राइक के बाद पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- ‘सुरक्षित हैं, मगर डर अभी भी कायम’

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
एयरस्ट्राइक के बाद पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- ‘सुरक्षित हैं, मगर डर अभी भी कायम’

भारत की गेंदबाजी फेल, हीली के बाद मूनी ने मचाई तबाही, 409 रन से बने कई नकारात्मक रिकॉर्ड

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
भारत की गेंदबाजी फेल, हीली के बाद मूनी ने मचाई तबाही, 409 रन से बने कई नकारात्मक रिकॉर्ड

WI के खिलाफ सिर्फ एक जीत, इतिहास ने बढ़ाई सूर्या-गंभीर की मुश्किलें

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
WI के खिलाफ सिर्फ एक जीत, इतिहास ने बढ़ाई सूर्या-गंभीर की मुश्किलें

टॉस जीतते ही जिम्बाब्वे का अटैक मोड ऑन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
टॉस जीतते ही जिम्बाब्वे का अटैक मोड ऑन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी

सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया