हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार दिलाना हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार दिलाना हमारा संकल्प है। जिस प्रकार पारस के स्पर्श से लोहा सोना हो जाता है उसी प्रकार धरती को पानी मिले तो वह सोना उगलती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से हम इस संकल्प को पूरा करेंगे। हम हर गांव तक और हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे। यह पानी अगर 60-70 वर्ष पहले खेतों को मिल जाता तो आज देश की दशा ही बदल जाती।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी है और निमाड़ के लोगों को माँ नर्मदा का आँचल मिला है। नर्मदा घाटी की इंदिरा सागर परियोजना और लोअर गोई परियोजना की नहरों से बड़वानी जिले में सूक्ष्म सिंचाई पहले से हो रही है। अब सेंधवा और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के सुदूर क्षेत्रों में किसानों को अपने खेतों तक माँ नर्मदा का जल सिंचाई के लिये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को बड़वानी जिले की सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1402.74 करोड़ रूपये की लागत वाली सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 1088.24 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं का नामकरण करते हुये कहा कि सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना निमाड़ के गांधी श्री रामचंद्र विट्ठल के नाम पर और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम टंटया मामा के नाम पर होगा।

 कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतरसिंह आर्य, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व  मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में किया जायेगा परिवर्तित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टंट्या मामा, भीमा नायक जैसे जनजातीय नायकों ने देश के स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। उनके नाम से अंग्रेज थर्राते थे। रेल उन्हें प्रणाम करके आगे बढ़ती थी। हम उनके बलिदान को याद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। हमारी सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के 3 महीने के अंदर ही खरगोन में टंट्या मामा भील के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया। जनजाति भाइयों के कल्याण के लिए टंट्या मामा योजना भी चलाई गई है। उन्होंने जनजाति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने की घोषणा भी की। साथ ही निवाली में विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ करने और विभिन्न नवीन मार्गाे के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय भाई-बहनों को भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बदलाव का दौर है। हम हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाएंगे, जन कल्याण हमारा मकसद है। प्रदेश में जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 26 जनवरी तक हर पंचायत, हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं और शासन की विभिन्न योजनाओं का जनता को लाभ दिया जा रहा है। हमारी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गरीब, महिला, युवा और किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को पक्का मकान दिलाने के लिए भी संकल्पित है। जो व्यक्ति छूट गए हैं उनका दोबारा सर्वेक्षण कराया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुरू होगा युवा शक्ति मिशन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा के प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। एक और जहां हर खेत में पानी आ जाने से किसान वर्ष भर फसले ले पाएंगे और पलायन रुकेगा, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में सरकारी और निजी क्षेत्र में भर्तियां की जाएगी। स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस से हम प्रदेश में युवा शक्ति मिशन शुरू कर रहे हैं। इसके अंतर्गत युवाओं के कल्याण, विशेष रूप से उन्हें रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कल रविवार को लाडली बहनों की राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी।

हितग्राहियों और प्रबुद्धजनों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किये। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ और उससे उनके जीवन में आये बदलाव के बारे में जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया और उनके द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 58.463 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण  किया

admin

Related Posts

MP सरकार का बड़ा फैसला! परफॉर्मेंस खराब तो हटना तय, 15 जून तक तबादले; महिला कर्मचारियों को विशेष छूट

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने तबादला नीति-2026 लागू करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नई नीति के तहत अब तय लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित…

7 घंटे की दूरी होगी कम, मध्य प्रदेश में ग्वालियर से नागपुर तक दौड़ेगी हाईस्पीड सड़क

सागर  ग्वालियर और नागपुर शहरों को सिक्सलेन हाइवे से जोड़ने के लिए नए कारीडोर का सर्वे तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर को केंद्र सरकार द्वारा सहमति मिलने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा