अघोरी और नागा साधु कैसे जीते है अपना जीवन

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें तमाम अखाड़ों के साधु संत नजर आने वाले हैं. इसमें नागा साधु भी रहेंगे. साथ ही इस महाकुंभ में अघोरी साधु भी नजर आने वाले हैं. आज हम नागा और अघोरी साधुओं के बीच अंतर, इनकी दुनिया, इनका जीवन, इनके पूजा-पाठ आदि के बारे में आपको विस्तार से बतांएगे.

नागा साधु और उनका जीवन
नागा परंपरा अखाड़ों से निकली है. इस परंपरा का गुरू आदि शंकराचार्य को माना जाता है. नगा परंपरा को आठवीं शताब्दी के आस-पास का बताया जाता है. नागा साधु बनने की प्रक्रिया 12 सालों की होती है, जिसमें छह सालों को काफी अहम माना गया है. नागा साधु बनने की प्रक्रिया में सबसे प्रथम नागा साधु बनने आए व्यक्ति को ब्रह्मचर्य की शिक्षा दी जाती है. उसके बाद महापुरुष दिक्षा दी जाती है. फिर यज्ञोपवीत किया जाता है. फिर उससे उसके पूरे परिवार और स्वंय का पिंडदान कराया जाता है. नागा साधु हमेशा नग्न रहते हैं.

नागा साधु कैसे करते हैं पूजा
नागा साधु शस्त्र कला में पारंगत होते हैं. ये भगवान शिव के उपासक होते हैं. नागा साधु शैव पंरपरा से पूजा करते हैं. नागा साधु शिवलिंग पर भस्म, जल और बेलपत्र चढाते हैं. नागा साधुओं की पूजा में अग्नि और भस्म बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. नागा साधु गहन ध्यान और योग करते हैं. ध्यान और योग के जिरिये ही वो भगवान शिव में लीन होने की कोशिश करते हैं. नागा साधुओं का कार्य इंसानों और धर्म की रक्षा करना है. ये जीवन भर भिक्षा मांगकर अपना पेट पालते हैं. ये दिन में एक ही बार खाते हैं.

अघोरी साधु और उनका जीवन
अघोरी संस्कृत के शब्द अघोर से निकला है. अघोरी साधु भी नागाओं की तरह शिव के उपासक होते हैं. अघोरी भगवान शिव के साथ माता काली की भी पूजा-उपासना करते हैं. अघोरी साधु कपालिका परंपरा का पालन करते हैं. अघोरियों के शरीर पर राख लिपटी रहती है. रुद्राक्ष की माला और नरमुंड अघोरियों की वेशभूषा का हिस्सा है. अघोरी एकांत में रहते है. अघोरियों को कुंभ जैसे आयोजनों में ही सार्वजनिक रूप से देखा जा सकता है. अघोरियों की उत्पत्ति काशी से मानी जाती है. अघोरी शमशान में रहा करते हैं. अघोरी जीवन-मृत्यु के डर से दूर हो चुके होते हैं. अघोरी मांस, मदिरा का सेवन और तंत्र-मंत्र करते हैं.

अघोरी कैसे करते हैं पूजा
अघोर परंपरा के गुरू भगवान दत्तात्रेय माने जाते हैं. अघोरी साधु शिव को मोक्ष का रास्ता मानते हैं. अघोरी हमेशा भगवान शिव में मग्न होते हैं. हालांकि इनका शिव की पूजा या कहें कि साधना करने का तरीका नागा साधुओं से अलग होता है. अघोरी तीन तरह की साधना करते हैं, जिसमें शव, शिव और शमशान साधना शामिल है. शव साधना में मांस और मदिरा का भोग लगाया जाता है. वहीं शिव साधना में शव पर एक पैर पर खड़े होकर शिव की साधना की जाती है. शमशान साधना में हवन करना शामिल है.

  • admin

    Related Posts

    खरमास लगते ही बदले नियम: विवाह-गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य एक महीने बंद

      पंचांग के अनुसार, साल में कुछ ऐसे समय आते हैं जब मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से परहेज किया जाता है. ऐसा ही एक विशेष समय खरमास होता…

    राम नवमी 2026: 26 या 27 मार्च को मनाई जाएगी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    इंदौर हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 1 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान